फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The girl student took her home by putting a tablet in the bag, traced the location and recovered

बैग में टैबलेट डालकर घर ले गई छात्रा, लोकेशन ट्रेस कर किया बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The girl student took her home by putting a tablet in the bag, traced the location and recovered
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्रों को दिए गए टैबलेट अब शिक्षा विभाग के अधिकारियों के लिए आफत भी बनना शुरू हो गया है। जिले के एक सरकारी स्कूल से छात्रा ने टैबलेट चुरा लिया और उसे बैग में डालकर घर ले गई। टैबलेट चोरी होने के बाद स्कूल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। शिक्षकों ने अपने स्तर पर पता लगाने का प्रयास किया लेकिन नहीं पता चल पाया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने पुलिस की मदद से जब टैबलेट में डाली गई सिम की लोकेशन निकलवाई तो वह एक छात्रा के पास मिला। जब अधिकारियों ने छात्रा से टैबलेट चोरी करने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसके साथ पढ़ने वाली छात्राओं को टैबलेट मिल गया था और उसे नहीं मिला था, इससे मायूस होकर वह दूसरी छात्रा का टैबलेट उठाकर घर ले गई थी। टैबलेट बरामद होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। अधिकारियों की माने तो छात्रा का सूची में नाम न होने के कारण टैबलेट नहीं दिया गया था। हालांकि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

खंड स्तर पर विद्यार्थियों को मिले टैबलेट
खंड टैबलेट मिले
फतेहाबाद 499
भट्टू 81
भूना 279
जाखल मंडी 147
रतिया 433
टोहाना 385
17,860 टैबलेट के लिए गाइडलाइन का इंतजार, स्टोर में किए स्टॉक
जिले को शिक्षा विभाग ने 19,684 टैबलेट अलॉट किए हैं। इसमें से शिक्षा विभाग पांच मई को आयोजित कार्यक्रम में 1824 टैबलेट छात्रों को दे चुका है। लेकिन अब 17,860 टैबलेट के वितरण को लेकर अधिकारियों को गाइडलाइन का इंतजार है। जिले में अब तक एक-एक खंड में एक-एक स्कूल में ही छात्रों को टैबलेट दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों को टैबलेट नहीं मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि टैबलेट को लेकर अभी तक कोई गाइडलाइन नहीं आई है। इसके चलते टैबलेट डाइट के स्टोर में स्टॉक होकर रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
टैबलेट को लेकर अभी गाइडलाइन नहीं आई है। विद्यार्थियों को कैसे टैबलेट और सिम जारी करने हैं, गाइडलाइन आने के बाद ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल खंड के एक-एक स्कूल में छात्रों को दिए जा चुके हैं।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed