फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The front tyre of a moving roadways bus burst, putting the lives of 50 passengers in danger

Fatehabad News: चलती रोडवेज बस का अगला टायर फटा, 50 यात्रियों की जान पर बन आई

Mon, 26 Oct 2026 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 26 Oct 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
The front tyre of a moving roadways bus burst, putting the lives of 50 passengers in danger
फतेहाबाद में बस का फटा टायर स्त्रोत ग्रामीण
फतेहाबाद। गांव मानावाली के पास सोमवार सुबह चलती रोडवेज बस का अगला टायर फटने से करीब 50 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाके के साथ टायर फटने पर चालक राकेश ने सूझबूझ दिखाते हुए बस पर नियंत्रण पाया और उसे सुरक्षित रोक लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज की बस सोमवार सुबह भट्टूकलां से फतेहाबाद की ओर आ रही थी। सुबह करीब सवा नौ बजे बस जब गांव मानावाली के पास पहुंची तो अचानक उसका अगला टायर फट गया। तेज आवाज सुनकर बस में सवार यात्री घबरा गए। कुछ देर के लिए बस में चीख-पुकार जैसी स्थिति बन गई। बस असंतुलित होने की आशंका के बीच चालक ने सावधानी से वाहन को नियंत्रित किया और सुरक्षित रोक दिया।
विज्ञापन

---------

बस पलटने का भी था खतरा
चालक राकेश ने बताया कि बस चलते समय अचानक अगला टायर फट गया था। उस समय बस में करीब 50 यात्री सवार थे। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण बस का संतुलन बिगड़ने पर गंभीर हादसा हो सकता था। ऐसे में बस को नियंत्रित कर रोकना चुनौतीपूर्ण था। हालांकि समय रहते बस रुकने से यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed