फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The firm was fined Rs 8490 along with Rs 16980 market fee.

Fatehabad News: फर्म पर 16980 मार्केट फीस के साथ 8490 रुपये जुर्माना लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
The firm was fined Rs 8490 along with Rs 16980 market fee.
अनाज मंडी में सीएम फ्लाइंग टीम द्वारा पकड़ा गया सरसों से भरा हुआ ट्रक। 
भूना। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सरसों की खरीद-फरोख्त मामले में रविवार को फर्जीवाड़ा पकड़ा है। मार्केटिंग बोर्ड हिसार के जोनल अधिकारी राहुल मित्तल व उनकी टीम ने अनाज मंडी भूना की मेसर्स शेर सिंह-कृष्ण कुमार फर्म पर 300 क्विंटल सरसों पर 16980 मार्केट फीस के साथ 8490 रुपये आर्थिक दंड लगाया। जोनल अधिकारी ने फर्म से विभिन्न फसलों की खरीद फरोख्त से संबंधित तीन वर्षों का रिकाॅर्ड तलब किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते टीम के इंचार्ज रणधीर सिंह को सूचना मिली थी कि रविवार को अनाज मंडी भूना में शेर सिंह कृष्ण कुमार की फर्म पर राजस्थान से सस्ते दामों में सरसों लाकर खरीद एजेंसी हैफेड को सरकारी समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए लाया जाएगा। फर्म के लोग मार्केट फीस व सरकारी राजस्व को बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व डीएमईओ राहुल कुंडू दलबल सहित अनाज मंडी में पहुंचे, जहां पर काफी इंतजार के बाद उपरोक्त फर्म पर एक ट्रक पहुंचा, जिसको तिरपाल लगाकर बंद किया हुआ था। टीम ने उसे अपने कब्जे में लेकर सरसों खरीद से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। मामला संदिग्ध होने के कारण मार्केटिंग बोर्ड हिसार के जोनल अधिकारी राहुल मित्तल को जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर दस्तावेज को देखा तो मामला गड़बड़झाले का मिला। इस पर मार्केटिंग बोर्ड के जोनल अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए अनाज मंडी भूना की शेर सिंह कृष्ण कुमार फर्म पर 300 क्विंटल सरसों पर 16980 मार्केट फीस के साथ 8490 रुपये आर्थिक दंड लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेचने के लिए नहीं, स्टॉक करने के लिए लाया था सरसों : जयप्रकाश
अनाज मंडी की फर्म शेरसिंह-कृष्ण कुमार से जयप्रकाश ने बताया कि उपरोक्त सरसों बेचने के लिए नहीं बल्कि स्टॉक करने के लिए खरीद कर लाया था। जो गलतफहमी का शिकार हो गया और उसके पास ट्रेडिंग का लाइसेंस भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज तक उनकी फर्म ने गलत तरीके से फसल की कोई भी खरीद-फरोख्त नहीं की। फसलों का स्टॉक करने का उसे कानूनी अधिकार है।
कोट
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सरसों से भरा हुआ ट्रक पकड़ा है। फर्म संचालक पर मार्केट फीस चोरी व पेनॉल्टी जुर्माना लगाया गया है।

-राहुल मित्तल, जोनल अधिकारी, मार्केटिंग बोर्ड हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed