फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The fire engine arrived 45 minutes late, farmers filed a complaint and demanded an investigation

Fatehabad News: 45 मिनट देरी से आई दमकल की गाड़ी, किसानों ने शिकायत देकर जांच की मांग की

Thu, 17 Apr 2025 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 17 Apr 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
The fire engine arrived 45 minutes late, farmers filed a complaint and demanded an investigation
जिला उपायुक्त के नाम एसडीएम प्रतीक हुड्डा को ज्ञापन देते गांव समैण के सरपंच रणबीर व ग्रामीण। सं
टोहाना। गांव समैन में बिजली की तार में शॉर्ट सर्किट के चलते आगे लगने से 12 किसानों का करीब 28 एकड़ गेहूं की फसल और 30 एकड़ भूसा जलकर नष्ट हुआ है। किसानों ने मुआवजा दिलाने, दमकल विभाग की गाड़ी के देरी से आने और बिजली निगम द्वारा उक्त लाइन में बिजली छोड़े जाने की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

किसानों ने गांव के सरपंच रणबीर सिंह के नेतृत्व में एसडीएम प्रतीक हुड्डा को जिला उपायुक्त के नाम लिखित ज्ञापन दिया है। एसडीएम ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। किसानों ने ज्ञापन में कहा कि आग लगने से ग्रामीण सतीश की 3 एकड़, शमशेर की करीब 6 एकड़, सुरेंद्र की 7 एकड़, सत्यवान की करीबन 8 एकड़, राजा की करीबन 3 एकड़, सुरेंद्र का 5 एकड़ भूसा, रामपाल का 8 एकड़ भूसा, महेंद्र का दो एकड़ भूसा, वीरेंद्र का का 4 एकड़ भूसा, ईश्वर का 1 तूड़ी का कूप जलकर नष्ट हो गया है।
विज्ञापन

सरपंच रणबीर ने कहा कि गेंहू की फसल कटाई कार्य होने के चलते सरकार व प्रशासन द्वारा दिन के समय बिजली को बंद किया जाना होता है लेकिन टोहाना के गांव में बिजली क्यों छोड़ी गई जिसके कारण ये नुकसान हुआ है। वहीं उन्होंने कहा कि दमकल विभाग की गाड़ी 45 मिनट देरी से आई जिसके चलते यह नुकसान बढ़ गया वरना नुकसान सिर्फ 10 प्रतिशत ही होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एसडीएम बोले मामले की होगी जांच
एसडीएम टोहाना प्रतीक हुड्डा ने कहा कि किसानों की मांग पर निगम पर बिजली छोड़ने व दमकल की गाड़ियों के देरी से पहुंचने के मामले में जांच जांच की जाएगी। नष्ट फसल की रिपोर्ट पटवारियों से तैयार करवाई जाएगी ताकि सरकार के निर्देशानुसार नुकसान की भरपाई की जा सके। उन्होंने कहा कि सभी दमकल की दो गाड़ियां बाईपास पर खड़ी करने के निर्देश दिए गए थे ताकि शहर की भीड़ से निकलने में समय न लगे। जब पूछा गया कि यह गाड़ी बाईपास पर आग लगने के स्थल से कुछ दूरी पर थी फिर भी लेट हो गई तो एसडीएम ने कहा इसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed