फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The fierce fire in two stores

दो दुकानों में लगी भयंकर आग

Thu, 29 May 2014 12:21 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Thu, 29 May 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
 इस आगजनी में केशव कार श्रृंगार के संचालक अनिल का भाई दीपक भी बुरी तरह झुलस गया, जिसे रतिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद रोड पर कार एसेसरीज के समान की केशव कार श्रृंगार की दुकान है, जिसके मालिक रतिया निवासी अनिल व दीपक है ।
विज्ञापन


बुधवार को दीपक को दिल्ली जाना था, लेकिन वह अपना बैग दुकान पर ही भूल आया व घर से खाना खाकर वह लगभग साढे़ दस बजे अपनी दुकान पर आया । सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन दीपक ने बताया की उसने जैसे ही शटर उठाया और शटर के साथ ही लगे मेन स्विच को दबाया तो उसी वक्त एक जोरदार धमाका हुआ व दुकान में धमाके के साथ ही भयानक आग लग गई।
विज्ञापन


पीसीआर के पुलिस कर्मियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद मौके पर आकर उसके भाई ने ही साथ वाली दुकान हरदेव मैहमड़ा को आग की जानकारी दी। दीपक ने कहा की आग लगने का कारण इन्वर्टर की बैटरी ही लग रही है। उपचाराधीन दीपक के भाई अनिल ने बताया की उनकी दुकान में गाड़ियों के स्टीरियो सहित अन्य फर्नीचर व समान सहित लगभग 12 लाख का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया आग ने पड़ोस के हरदेव डीजल वर्कर्स को भी चपेट में ले लिया। इससे हरदेव की दुकान में आग लग गई । दुकान मालिक हरदेव सिंह ने बताया कि आग से दुकान में करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया की यदि समय रहते आग न बुझाई जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि दुकान में डीजल व अन्य तेल भी रखा था । रात्रि को लगी आग इतनी भयानक थी की आसपास के लोगों ने भी अपनी दुकानों के अंदर पड़ा सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया था ।

हरदेव ने लगाए आग लगाने के आरोप, की शिकायत
मंगलवार की रात फतेहाबाद रोड पर दो दुकानों में लगी आग से जहां लगभग 20-22 लाख का नुकसान हो गया, वहीं मामले में नया मोड़ उस वक्त आया जब केशव कार श्रृंगार के साथ वाली दुकान में आग लग गई। डीजल सर्विस दुकान के मालिक हरदेव ने रतिया थाना में केशव कार श्रृंगार के मालिकों पर ही स्वयं अपनी दुकान को आग लगाने की शिकायत करते हुए मामले में जांच की मांग की।

उसने पुलिस को दी शिकायत में कहा की केशव कार श्रृंगार के अनिल व दीपक का इस दुकान में सुभाष नामक एक व्यक्ति जो की पंचायत सेक्रेटरी है का भी हिस्सा था। सेक्रेटरी का उनके साथ हिसाब-किताब को लेकर विवाद चल रहा है, जिसके चलते ही दोनों भाइयों ने बीमा लेने के चलते ही आग लगाई है, जिसकी जांच की जाए व उन दोनो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके उन दोनो की वजह से जो उसका लाखो का नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जाए ।


वहीं केशव कार श्रृंगार के मालिक अनिल ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा की उनकी दुकान का कोई बीमा नहीं है व किसी से कोई विवाद नही है तथा कोई बिना वजह अपनी जान जोखिम में नहीं डालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed