फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The fate of 18 and 139 panchayat samiti members of zilla parishad will open today

Fatehabad News: आज खुलेगा जिला परिषद के 18 व 139 पंचायत समिति सदस्यों के किस्मत का पिटारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
The fate of 18 and 139 panchayat samiti members of zilla parishad will open today
फतेहाबाद के भोडियाखेड़ा में बनाए गए मतदान केंद्र में लगी टेबलें। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गिनती 27 नवंबर को सुबह आठ बजे से सभी खंडों में निर्धारित मतगणना स्थलों पर शुरू होगी। इसके लिए प्रशासन ने सभी पुख्ता प्रबंध पूरे कर लिए हैं। जिला परिषद के 18 सदस्यों व पंचायत समिति के 139 सदस्यों के लिए मतगणना होगी। ज्ञात रहे कि पंचायत समिति के चार वार्डों में पहले से ही सर्व सम्मति बन चुकी है औैर यहां पर मतदान नहीं हुआ था।
विज्ञापन

जिला में मतगणना के लिए सात खंडों फतेहाबाद, नागपुर, रतिया, टोहाना, भूना, भट्टूकलां व जाखल में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 71 टेबल लगाई गई हैं। इन टेबल पर 629 बूथों की मतगणना होगी। मतगणना के लिए 225 कर्मचारी लगाए गए हैं। इसके अलावा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। जिले में 18 जिला पार्षद के 123 उम्मीदवारों व पंचायत समिति के 139 वार्डों के 483 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला शनिवार को हो जाएगा। बता दें कि जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के रुझान सुबह 9 बजे से आने शुरू होंगे
विज्ञापन

जिले में यहां होगी मतगणना
फतेहाबाद खंड के ब्लॉक समिति व जिला परिषद सदस्यों के मतों की गणना भोड़िया खेड़ा के राजकीय महिला महाविद्यालय में बनाए गए केंद्र पर होगी। मतगणना के लिए 11 टेबल लगाई गई हैं और 12 राउंड में मतगणना संपन्न होगी। भट्टू खंड में मतों की गणना बीडीपीओ कार्यालय, भट्टू कलां में होगी। यहां मतगणना के लिए 10 टेबल लगाई गई है और 11 राउंड में मतगणना पूरी होगी। भूना खंड के मतों की गिनती राजकीय महाविद्यालय, भूना में होगी। यहां पर 12 टेबल पर आठ राउंड में गणना की जाएगी। रतिया के सामुदायिक केंद्र में रतिया खंड के मतों की गिनती 10 टेबल पर 10 राउंड में होगी। जाखल खंड के मतों की गिनती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाखल में होगी। यहां पर 10 टेबल लगाकर चार राउंड में मतगणना पूरी करवाई जाएगी। टोहाना खंड के मतों की गिनती दुर्गा महिला महाविद्यालय, टोहाना में होगी। यहां पर 10 टेबल लगाई गई है और 11 राउंड होंगे। नागपुर खंड के मतों की गिनती बीडीपीओ कार्यालय, नागपुर में होगी। यहां पर आठ टेबल लगाई गई हैं और आठ राउंड में मतों की गिनती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोअ
जिले में शांतिपूर्वक मतदान केे लिए सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। हर खंड में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गिनती की जाएगी। जिसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
-जगदीश शर्मा, उपायुक्त, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed