फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The family members of a young man who had married a village girl for love, chased them and beat them, tore the women's clothes.

Fatehabad News: गांव की युवती से प्रेम विवाह करने वाले युवक के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, महिलाओं के कपड़े फाड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
The family members of a young man who had married a village girl for love, chased them and beat them, tore the women's clothes.
भूना। गांव जांडली खुर्द में एक प्रेमी जोड़े के घर से भागकर अंतरजातीय विवाह किए जाने के खिलाफ युवती पक्ष के लोगों ने शुक्रवार को दूसरे पक्ष की महिलाओं को पुलिस की मौजूदगी में दौड़ा-दौड़कर पीटा और गांव से निकलने का फरमान सुना दिया। छह महिलाओं सहित सात लोगों को सीएचसी में दाखिल किया गया है। सूचना मिलते ही डीएसपी जगदीश काजला ने थाने में पहुंचकर घटनाक्रम का विवरण लिया और हमले के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


जांडली खुर्द गांव से 15 फरवरी की रात अनिल कुमार गांव की ही एक युवती के साथ घर से भाग गया। अनिल गांव में किराना की दुकान चलाता था। युवती के पिता ने 17 फरवरी को भूना थाने में शिकायत देकर गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने 28 फरवरी को युवती व अनिल को हिरासत में ले लिया और न्यायालय फतेहाबाद में 164 के बयान दर्ज करवाए। न्यायालय में युवती ने बताया कि वह अनिल के साथ रहना चाहती है और उसके साथ उसने विवाह कर लिया है। युवती ने मां-बाप के साथ जाने से स्पष्ट इन्कार कर दिया था। परंतु जांडली खुर्द में युवक के पारिवारिक सदस्यों का रहना मुश्किल हो गया और उन्हें धमकियां मिलनी शुरू हो गई। डरकर परिवार के सदस्य रिश्तेदारी में चले गए थे। 28 मार्च को अनिल के पिता जयकिशन व भाई रोहताश ने पुलिस थाने में हाजिर होकर अपने घर जांडली खुर्द जाने के लिए गुहार लगाई। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने 29 मार्च को परिवार के सदस्यों को घर में जाने की अनुमति दे दी और किसी भी प्रकार की घटना होने पर तुरंत फोन करने के लिए कहा।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने बताया कि जब वह घर के आगे पहुंचे तो 40-50 लोगों ने उन्हें घेर लिया और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने लगे। इसके बाद युवक के भाई रोहताश ने एसएचओ को अवगत करवाया। सूचना मिलते ही एसएचओ तुरंत दल बल सहित मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस के सामने ही महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर दबंग लोगों ने पिटाई करके कपड़े फाड़ दिए। एक घायल महिला ने कहा कि हमलावर उसे उठाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक के पारिवारिक सदस्यों को सीएचसी में दाखिल करवाया। युवक के परिवार की कई महिलाओं और पुरुषों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहब गांव निकाला दे रहे हैं मेरा कसूर बताओ

जांडली खुर्द के 65 वर्षीय जयकिशन ने रोते हुए कहा कि 28 फरवरी को लड़की के हमने पैर पकड़कर अपने मां-बाप के घर जाने के लिए कहा। मगर वह अनिल के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। कोर्ट ने दोनों को एक साथ रहने की अनुमति दे दी। गांव में हमारा जीना हराम हो गया है। गांव निकाला देने के साथ-साथ बदला लेने की धमकियां दी गईं। डर के मारे हम रिश्तेदारी में रह रहे थे। शुक्रवार को जैसे ही अपने घर के पास पहुंचे तो युवती पक्ष के लोग हमारी बहू-बेटियों पर टूट पड़े और खूब मारपीट की गई। बेटे की सजा परिवार और उसे मत दी जाए, यह कहते-कहते बुजुर्ग की आंखों से आंसू बहने लगे।




कोट



जांडली खुर्द में अंतरजातीय प्रेम विवाह मामले को लेकर युवती पक्ष के लोगों द्वारा युवक के पारिवारिक सदस्यों से मारपीट करने की सूचना मिली थी। थाना अध्यक्ष ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया। घायलों के बयान लेकर 14 नामित व 20 अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।



जगदीश काजला, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed