फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The family members created a ruckus by accusing the RMC hospital staff of changing the child, informed the police

Fatehabad News: आरएमसी अस्पताल स्टाफ पर बच्ची बदलने का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस को दी सूचना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
The family members created a ruckus by accusing the RMC hospital staff of changing the child, informed the police
अस्पताल निदेशक डा सुभाष गुप्ता से ​उलझते बच्ची के परिजन।
टोहाना। शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित आरएमसी अस्पताल में बच्ची के परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने यहां अस्पताल स्टाफ पर आईसीयू में भर्ती बच्ची को बदलने का आरोप लगाया हालांकि बाद में मामला गलतफहमी का बताया गया। पीड़ित परिवार ने शहर पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी।
विज्ञापन

कुलां निवासी रामफल की नवजात बच्ची को आरएमसी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। यहां चार बच्चे भर्ती हैं। रामफल जब रात में अपनी बच्ची को देखने के लिए गया तो उसने किसी और महिला को उसकी बच्ची को दूध पिलाते देखा। इसलिए उसने बच्चा बदलने का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर उसके परिजन और अन्य गांव वाले भी अस्पताल में पहुंच गए और हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि उनकी बच्ची को बदला जा रहा था। इसी कारण उनकी बच्ची को किसी और महिला को सौंप दिया गया जो उसे दूध पिला रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गलतफहमी से दूसरी बच्ची को दूध पिलाया



बच्चे को दूध पिला रही दूसरी महिला भी इस बात को नहीं जानती थी कि वह किसी और की बच्ची को दूध पिला रही है। बाद में आरएमसी अस्पताल प्रशासन ने उन्हें समझाया। बताया कि फीडिंग के लिए आवाज लगाने पर बच्ची की मां की जगह वहां भर्ती दूसरी बच्ची की मां पहुंच गई और उसने बच्ची को उठाकर दूध पिला दिया।


--------------------------अस्पताल में कोई बच्चा नहीं बदला गया है। सिर्फ गलतफहमी हुई है। यह अस्पताल को बदनाम करने की साजिश है। - डॉ. सुभाष गुप्ता, निदेशक आरएमसी अस्पताल, टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed