फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The e-treatment server at the Civil Hospital has been closed for four months

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में ई-उपचार सर्वर 4 माह से बंद

Mon, 03 Nov 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 03 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
The e-treatment server at the Civil Hospital has been closed for four months
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पर्ची कटवाने के इंतजार में नीचे बैठी हुइ्र महिला संवाद
फतेहाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को ई-उपचार सर्वर बंद रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार सुबह अस्पताल में ओपीडी शुरू हुई तो मरीजों को पर्ची कटवाने के लिए 40 से 50 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। मरीजों की मैनुअल पर्ची काटी जा रही है।
विज्ञापन

इसके लिए पहले मरीजों का रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है और फिर पर्ची दी जा रही है। सोमवार को ओपीडी 1200 से ज्यादा रही। बता दें कि नागरिक अस्पताल में जुलाई माह में मरम्मत कार्य शुरू हुए थे। इसके चलते ई उपचार सर्वर को बंद कर दिया गया और मैनुअल पर्ची काटी जा रही है।
विज्ञापन

ई उपचार पर मरीज का पूरा रिकॉर्ड रहता है और इसके अलावा रिपोर्ट भी ऑनलाइन ही रहती है। हालात यह है कि अभी तक बिजली संबंधित काम न होने के चलते ई उपचार सर्वर नहीं चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सीएम गए फिर भी शुरू नहीं हुआ आपातकालीन विभाग
अस्पताल का आपातकालीन विभाग ढाई माह से ब्लड बैंक के डोनर कक्ष में चल रहा है। यहां ही टीबी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी है। मरीजों के बेड ब्लड बैंक में शेड के नीचे लगाए गए है जहां पर कोई व्यवस्था नहीं है। सीएम के आगमन दौरान उम्मीद थी कि आपातकालीन विभाग शुरू होगा लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से काम पर आपत्तियां लगाने के कारण अभी तक शिफ्ट नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि काम पूरा होने के बाद ही विभाग को शिफ्ट करवाने में फायदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed