फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The drug department raided six medical stores in the city and issued notices after finding discrepancies in the records.

Fatehabad News: ड्रग्स विभाग ने शहर के छह मेडिकल स्टोर पर मारा छापा, रिकॉर्ड में खामियां मिलने पर दिए नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
The drug department raided six medical stores in the city and issued notices after finding discrepancies in the records.
रतिया। क्षेत्र में नशे के कारोबार पर नकेल कसने के उद्देश्य से ड्रग्स विभाग की टीम ने बुधवार शाम को शहर के संजय गांधी चौक, टोहाना रोड और पालिका बाजार में स्थित छह मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान किसी भी मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित नशीली दवाइयां तो बरामद नहीं हुईं, लेकिन एक स्टोर से छह दवाइयों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं।
विज्ञापन

ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि विभाग को सूचना मिल रही थी कि कुछ मेडिकल स्टोर्स पर नशीली दवाओं की बिक्री की जा रही है। इस पर विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ स्टोर्स पर सेल-पर्चेज रिकॉर्ड अधूरा है। इस पर संबंधित मेडिकल संचालकों को नोटिस जारी कर निश्चित समय में रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। धीरज कुमार ने स्पष्ट किया कि समय सीमा में रिकॉर्ड प्रस्तुत न करने और कमियों को दूर न करने की स्थिति में विभागीय व कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed