{"_id":"6928b4d4069289fdb209cd23","slug":"the-driver-took-the-bus-through-the-overbridge-instead-of-the-bus-stand-causing-uproar-among-the-villagers-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-144366-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बस स्टैंड की जगह चालक ले गया ओवरब्रिज से, ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बस स्टैंड की जगह चालक ले गया ओवरब्रिज से, ग्रामीणों का हंगामा
Fri, 28 Nov 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में बस स्टैंड की जगह ओवरब्रिज से रोडवेज बस ले जाने पर बुधवार रात को हंगामा हो गया। सवारियों को बीच रास्ते उतारने की कोशिश की गई। यात्रियों ने एतराज जताया और काफी बहस की तो ड्राइवर-कंडक्टर बस को वापस लेकर गए। इसके बाद भी बस स्टैंड से 500 मीटर दूर यात्रियों को छोड़ा गया।
बुधवार देर शाम को फरीदाबाद से आकर डबवाली जा रही फरीदाबाद डिपो की रोडवेज बस में हिसार बस स्टैंड से गांव बड़ोपल के लिए 8-10 यात्री सवार हुए। मगर यात्रियों को बड़ोपल बस स्टैंड पर छोड़ने की बजाय ड्राइवर ओवरब्रिज से बस ले जाने लगा। इस पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। कंडक्टर-ड्राइवर मनमानी के विरोध में ग्रामीणों ने बस को बीच रास्ते में रुकवा कर कड़ा विरोध जताया। हंगामे और बहस के बाद बस ड्राइवर-कंडक्टर माने और बस को नीचे ले जाकर गांव के बस स्टैंड से 500 मीटर दूर यात्रियों को छोड़कर आगे की ओर रवाना हुए। हालांकि, ड्राइवर वीडियो में यह कहता भी नजर आया कि वह इस रूट पर नया आया है, उसे पता नहीं था। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गांव बड़ोपल के निवासी अजय कुमार, राजकुमार, चंद्रमोहन, राजेश कुमार ने कहा कि फरीदाबाद डिपो की बस रोजाना निर्धारित बस स्टैंड पर रुकने की बजाय ओवरब्रिज से ही गुजर जाती है। इससे बस स्टैंड पर खड़े यात्री घंटों इंतजार करते रहते हैं, जबकि बस उनके सामने से ऊपर से निकल जाती है।
सुबह 4 बजे भी पुल से गुजर जाती है बस
ग्रामीणों का कहना है कि सुबह 4 बजे के समय भी कई बार बस पुल से ही निकल जाती है। अंधेरे में ग्रामीण लंबे समय तक बस का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन बस नीचे आए बिना सीधे निकल जाने से वे परेशान हो जाते हैं।
विज्ञापन
गांव बड़ोपल मेन बस स्टैंड है, यहां पर अक्सर बसें रुकती है। कई बार नया चालक होता है तो दिक्कत आ जाती है।
-सुभाष ढांड, बस स्टैंड इंचार्ज, रोडवेज डिपो