फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The driver himself caused an accident in the truck and threw chilli on the seat and created a false story of looting Rs 13.36 lakh.

Fatehabad News: चालक ने खुद ट्रक का एक्सीडेंट कर सीट पर मिर्च फेंककर झूठी रची थी 13.36 लाख लूट की कहानी

Mon, 11 Mar 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 11 Mar 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
The driver himself caused an accident in the truck and threw chilli on the seat and created a false story of looting Rs 13.36 lakh.
फतेहाबाद। भूना रोड पर ट्रक चालक ने ही खुद एक्सीडेंट करके और फिर सीट पर मिर्च फेंककर 13.36 लाख रुपये लूट की झूठी कहानी बनाई थी। सदर थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में उसने खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी चालक से 13 लाख 36 हजार रुपये की राशि भी बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपी चालक ने बताया कि उसने कर्जा उतारने के लिए ये कहानी रची थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया और यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्रा ने बताया कि फतेहाबाद निवासी धीरज कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनका ट्रक चालक गांव मताना निवासी राजेंद्र बतौर ट्रक चालक पिछले दो साल से हमारे पास लगा हुआ है। ट्रक चालक राजेंद्र फतेहाबाद से पंचकूला श्रीराम फूड पर गाड़ी खाली करने गया था। श्रीराम फूड के पास हमारी 13 लाख 36 हजार रुपये की रकम रखी हुई थी। ट्रक चालक राजेंद्र जब वहां गाड़ी खाली करके वापस चलने लगा तो उसे श्रीराम फूड से आते समय वह रकम लाने के लिए बोल दिया। दूसरे ड्राइवर ने सूचना दी कि गाड़ी का गांव झलनिया फतेहाबाद के पास एक्सीडेंट हो गया है। जब मौके पर पहुंचकर देखा कि गाड़ी एक पेड़ से टकराई हुई है और गाड़ी चालक गाड़ी से बाहर बैठा था। ट्रक चालक ने बताया कि दो बाइक सवार लोगों ने उसकी आंख में मिर्ची पाउडर डाल दिया जिसके कारण गाड़ी पेड़ से टकरा गई और पैसे छीन कर भाग गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक से पूछताछ की तो मामला समझ में आ गया।
विज्ञापन


इतनी बड़ी रकम देखकर आ गया था लालच
ट्रक चालक ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि इतनी बड़ी रकम देख कर मेरे मन में लालच आ गया था और मेरे ऊपर काफी कर्जा चढ़ा हुआ था। मैंने सोचा कर्जा उतार दूंगा और लूट की झूठी कहानी बना दी। पुलिस ने ट्रक मालिक के बयान पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ़ थाना सदर फतेहाबाद में मामला दर्ज कर ट्रक चालक से 13 लाख 36 हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed