फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The dispute regarding the meeting of Mau Na was resolved at the police station and work began

Fatehabad News: मजदूरी न मिलने का विवाद थाने में सुलझा, काम शुरू

Sun, 16 Nov 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 16 Nov 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
The dispute regarding the meeting of Mau Na was resolved at the police station and work began
गांव खाई व कलोठा के बीच घग्गर नदी पर निर्माणाधीन पुल पर काम करते हुए,स्त्रोत स्वयं
रतिया। गांव खाई और कलोठा के बीच घग्गर नदी पर निर्माणाधीन पुल पर मजदूरों और ठेकेदार के बीच उत्पन्न विवाद का समाधान हो गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में तलब किया। वहां पर बातचीत के बाद मामला सुलझा लिया गया और निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को मजदूरों ने आरोप लगाया कि उन्होंने पुल के तीनों रैंप पर पत्थर की तीन लेयर बिछाई, लेकिन ठेकेदार ने लगभग दो लाख रुपये की मजदूरी का भुगतान नहीं किया। इस पर मजदूरों ने शनिवार को पुल पर काम रोककर विरोध जताया। वहीं, ठेकेदार के एक कारिंदे ने मजदूरों पर काम में बाधा डालने की शिकायत रतिया सदर थाना में दर्ज करवाई।
विज्ञापन

शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में तलब किया। थाने में आपसी बातचीत के बाद मामला सुलझा लिया गया और निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया गया। ईश्वर राम सहित अन्य मजदूरों ने अब पुनः काम शुरू किया है। सदर थाना के कार्यवाहक प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में बातचीत के बाद विवाद सुलझ गया है। मजदूरों की मजदूरी का भुगतान जल्द किया जाएगा। एसडीओ राजेंद्र कुंडू ने बताया कि पुल निर्माण कार्य जारी है और रैंप पर तारकोल बिछाने का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed