फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The dispute over the Swaminagar road reached the Chief Minister, and the DRO arrived to pacify the people

Fatehabad News: सीएम के पास पहुंचा स्वामीनगर रास्ते का विवाद, लोगों को मनाने पहुंचे डीआरओ

Sat, 22 Nov 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 22 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The dispute over the Swaminagar road reached the Chief Minister, and the DRO arrived to pacify the people
शहर के स्वामी नगर में धरना पर बैठे मोहल्ला के लोग। संवाद
फतेहाबाद। स्वामी नगर मोहल्ला में मुख्य रास्ते के साथ काटी जा रही कॉलोनी को लेकर चौथे दिन भी धरना जारी रहा। मोहल्लावासियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रास्ते के समाधान की मांग भी रखी। इसके बाद जिला प्रशासन ने जिला राजस्व अधिकारी श्याम लाल व कानूनगो सुभाष को मौके पर भेजा।
विज्ञापन


अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया लेकिन मोहल्ला निवासी नहीं माने और कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता है तब तक वे धरने पर बैठे रहेंगे। बता दें कि शहर के मिनी बाईपास से स्वामी नगर मोहल्ला की ओर जाने वाली मुख्य सड़क के साथ करीब 6 एकड़ में एक जिला पार्षद द्वारा निजी कॉलोनी काटी जा रही है।
विज्ञापन


इस रास्ते की कॉलोनी में एक तरफ से तीन फीट और दूसरी तरफ से 7 फीट से अधिक भूमि इसमें शामिल है। इससे रास्ते की कुल चौड़ाई 17 फीट अगर इसमें से 7 फीट कॉलोनी में आती तो रास्ते की चौड़ाई मात्र 10 फीट रह जाएगी। इससे वाहन मोहल्ले में नहीं जा सकेंगे। इस समस्या को लेकर लोग धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सरपंच मनोहर लाल ने बताया कि स्वामीनगर कॉलाेनी का यह रास्ता शुरू से ही है लेकिन अब कॉलाेनी काटने के दौरान पैमाइश में रास्ते को कॉलोनी में ले लिया गया। इस कारण स्वामी नगर के करीब 2500 परिवारों के घरों का रास्ता बंद होने की कगार पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या के समाधान की मांगी की गई है।

इसके बाद जिला उपायुक्त को कॉलोनीवासियों के लिए रास्ते की व्यवस्था करने का निर्देश जारी किया है। उपायुक्त ने जिला राजस्व अधिकारी को भेजकर फिर से पैमाइश करने व हल करवाने का निर्देश दिया है और जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया है। धरने पर बैठे पार्षद ज्ञान सिंह, प्रधान मुंशी राम और रामकुमार आदि ने बताया कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।


कॉलोनी का मुख्य रास्ते के बंद होने के बाद अन्य कोई भी प्रवेश करने का रास्ता नही है। हालांकि सरकारी स्कूल के लिए एक सिंचाई के खाल के रास्ते पर नई सड़क बनाई गई है, लेकिन इसकी चौड़ाई मात्र 11 फीट है। इससे कॉलोनी में बड़े वाहन नहीं जा सकते। ऐसे में लोगों का यहां रहना मुश्किल हो जाएगा। इस दौरान स्वामी नगर कॉलोनी के पप्पूराम, सतपाल, सुनील ग्रोवर और राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed