फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The dilapidated village Mehuwala's railway halt on the verge of collapse

Fatehabad News: गिरने की कगार पर जर्जर हो चुका गांव मेहूवाला का रेलवे हाल्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated village Mehuwala's railway halt on the verge of collapse
गांव मेहूवारा में ​स्थित हाल्ट रेलवे स्टेशन।
फतेहाबाद। भट्टू कलां खंड के गांव मेहूवाला में बना रेलवे हाल्ट जर्जर हो चुका है। करीब 20 से भी अधिक समय से बना हाल्ट कभी भी गिर सकता है। हैरानीजनक बात यह है कि मात्र 33 किलोमीटर दूर सिरसा जंक्शन पर बैठे रेलवे के अधिकारी इससे अनजान बने हुए हैं। हाल्ट की दीवारें व छत गिरने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। हर समय हादसा होने का डर रहता है। बता दें कि गांव मेहूवाला के इस रेलवे हाल्ट पर दो गांवों के लोग विभिन्न गंतव्यों की ओर यात्रा करने के लिए आते हैं। भवन की जीर्ण-शीर्ण अवस्था देखकर टिकट घर से टिकट लेते समय भी यात्री डरते हैं। यही हालात यहां पर काम करने वाले कर्मचारियों के होते हैं। दरअसल, गांव मेहूवाला हाल्ट सिरसा और हिसार रेलवे लाइन के बीच स्थित है। गांव मेहूवाला के अलावा यहां से गांव बनमंदोरी के सैकड़ों यात्री रोजाना हिसार, सिरसा, दिल्ली तथा अन्य स्थानों के लिए यात्रा करते हैं। फिर भी यह रेलवे हाल्ट सुविधाओं का अभाव झेल रहा है। संवाद
विज्ञापन


तीन रेलगाड़ियाें का होता है ठहराव
इस रेलवे हाल्ट पर प्रतिदिन बठिंडा से रेवाड़ी, फाजिल्का-रेवाड़ी, रेवाड़ी से श्रीगंगानगर ट्रेन का ठहराव होता है। इन गाड़ियों के जरिये हिसार व सिरसा में रोजगार के लिए जाने वाले दैनिक यात्री भी काफी संख्या में हैं।
विज्ञापन



बारिश का पानी टिकट घर में भर रहा
ग्रामीण नरेश कुमार, संदीप कुमार, राकेश, सत्यवान आदि ने बताया कि यहां बने टिकट घर का कमरा बीस वर्ष से ज्यादा पुराना हो चुका है। अब इस कमरे की हालत जर्जर हो चुकी है। कमरे की छत में लगा पत्थर सीलन के कारण नीचे गिरना शुरु हो गया है। बारिश का सारा पानी कमरे में आता है। टिकट घर का यह कमरा कभी भी ढह सकता है। कुछ वर्ष पहले रेलवे प्लेटफार्म को ऊंचा उठा दिया गया था और स्टेशन के पीछे से सिरसा की ओर जाने वाली सड़क को भी ऊंचा कर दिया गया था। जिस कारण से स्टेशन काफी नीचा हो चुका है और बारिश का सारा पानी स्टेशन में एकत्रित हो जाता है। इसकी सूचना ग्राम पंचायत ने बीकानेर मंडल को भी दी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यात्रियों के लिए हाल्ट परिसर में शौचालय की कोई सुविधा नहीं है, जिससे उन्हें असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
गांव मेहूवाला में रेलवे हाल्ट की जर्जर हालात के बारे में पहले पता नहीं था। अगर यहां पर हालत खराब है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। इसके बाद मरम्मत करवाने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

-आनंद स्वरूप, एडीईएन, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed