फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The devotees were moved to tears after listening to the emotional description of Ram's birth and childhood pranks

Fatehabad News: कथा में राम जन्म और बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन सुन श्रद्धालु हुए भाव विह्वल

Sat, 21 Mar 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 21 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The devotees were moved to tears after listening to the emotional description of Ram's birth and childhood pranks
भूना में कथा के दौरान मौजूद श्रद्वालु स्त्रोत आयोजक
भूना। बाबा राणाधीर मंदिर में शनिवार को साध्वी करुणा गिरी ने भगवान श्रीराम के दिव्य अवतरण और उनकी बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा का आरंभ करते हुए उन्होंने बताया कि जब पृथ्वी पर पाप, अत्याचार और अधर्म बढ़ गया तब देवताओं और ऋषि-मुनियों ने भगवान विष्णु से पृथ्वी की रक्षा की प्रार्थना की।
विज्ञापन

इसके बाद भगवान विष्णु ने अयोध्या में राजा दशरथ और माता कौशल्या के यहां श्रीराम के रूप में अवतार लिया। उन्होंने बताया कि राजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति के लिए पुत्र कामेष्टि यज्ञ कराया। यज्ञ पूर्ण होने पर प्राप्त दिव्य खीर को कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा में बांटा गया। समय आने पर चैत्र मास की नवमी को भगवान श्रीराम का जन्म हुआ। उनके जन्म लेते ही पूरी सृष्टि आनंद से भर उठी और अयोध्या नगरी उत्सवमय हो गई।
विज्ञापन

साध्वी करुणा गिरी ने कहा कि श्रीराम का अवतार केवल एक राजा के पुत्र के रूप में नहीं बल्कि धर्म की स्थापना और मानवता को आदर्श जीवन का मार्ग दिखाने के लिए हुआ था। भगवान श्रीराम का जीवन सिखाता है कि सच्चा सुख धर्म और कर्तव्य पालन में ही निहित है। बाल्यकाल से ही श्रीराम करुणा, दया, सत्य, संयम और अनुशासन के प्रतीक थे। उनका स्वभाव इतना मधुर था कि अयोध्या की प्रजा उन्हें अत्यंत प्रेम करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं को श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। कथा के दौरान भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा के उपरांत श्रद्धालुओं प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान ओमप्रकाश, वीरेंद्र शर्मा, नंदलाल, राजू गिरधर, मास्टर मंगलराम, हरविंदर बागड़ी, अनिल सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed