फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The department's team removed the encroachment on Panchayati land for decades

Fatehabad News: पंचायती जमीन पर दशकों से किए कब्जे को विभाग की टीम ने हटाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
The department's team removed the encroachment on Panchayati land for decades
गांव रत्ताखेड़ा में सुरक्षा की दृष्टि से पहुंची पुलिस को जानकारी देते हुए ग्रामीण।
रतिया। गांव रत्ताखेड़ा में पंचायत विभाग की टीम ने पंचायती जमीन पर कई दशकों से एक व्यक्ति द्वारा किए गए कब्जे को बुधवार को हटवा दिया। करीब छह कनाल जमीन को ग्राम पंचायत को सुपुर्द कर दिया गया। कब्जा कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ संदीप भारद्वाज रहे जबकि सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी जय सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस और गांव के सरपंच अरविंद सिहाग, ग्राम सचिव महादेव सिंह, कानूनगो व पटवारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नवनियुक्त सरपंच अरविंद सिहाग ने बीडीपीओ को कुछ समय पहले शिकायत देकर बताया था कि गांव की करीब छह कनाल पंचायती जमीन पर एक व्यक्ति व उसके परिवार ने काफी सालों से कब्जा कर रखा है। इस कब्जा को छुड़वाया जाना चाहिए। पंचायत द्वारा कब्जाधारी को कब्जा छोड़ने के लिए पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 24/1 व 24/2 के तहत दो नोटिस भी दिए गए, लेकिन कब्जा नहीं छोड़ा गया। इस नोटिस के विरोध में कब्जा धारक द्वारा कोर्ट में स्टे के लिए याचिका भी दायर की गई। मगर कोर्ट द्वारा कार्रवाई पर कोई स्टे नहीं लगाया गया। इसके बाद पंचायत विभाग ने पुलिस की सहायता ली और कब्जा हटवा दिया। उक्त जमीन पर गेहूं की फसल की बिजाई की हुई है। कब्जा धारक ने अधिकारी के समक्ष जमीन की निशानदेही करवाने की मांग की। जिस पर विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में कानूनगो व पटवारी द्वारा कंप्यूटर मशीन की मदद से निशानदेही की। बीडीपीओ संदीप भारद्वाज ने बताया कि जमीन को ग्राम पंचायत के सुपुर्द कर दिया है। अभी जमीन में गेहूं की फसल खड़ी है, जब गेहूं की फसल पककर तैयार हो जाएगी तो उसकी कटाई करवा कर फसल की नीलामी करवाई जाएगी और ग्राम पंचायत के खाते में जमा करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed