फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The department is busy preparing for prevention of swine flu

Fatehabad News: स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए विभाग तैयारियों में जुटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
The department is busy preparing for prevention of swine flu
फतेहाबाद। ठंड बढ़ने के साथ अब स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ने लगा है। डेंगू केसों से राहत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सिविल सर्जन कार्यालय ने स्वाइन फ्लू के उपचार में दी जाने वाले दवाइयों की डिमांड भेजी है।
विज्ञापन


इसके अलावा आशंकित मरीजों के सैंपल जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल में भेजे जाएंगे। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि बीते सालों में स्वाइन फ्लू के केसों में कमी आई है। वर्ष 2018-19 के बाद एक या दो केस ही जिले में मिल रहे हैं। वर्ष 2018-19 में जिले में सबसे ज्यादा 59 मामले सामने आए थे। वर्ष 2023-24 में एक मरीज मिला।
विज्ञापन


जिले में स्वाइन फ्लू के ये केस आ चुके सामने

वर्ष केस मिले

2015-16 8

2016-17 0

2017-18 27

2018-19 59

2019-20 2

2020-21 2

2021-22 0

2022-23 3

2023-24 1

गंभीर मरीजों के भेजे जाएंगे सैंपल :

स्वाइन फ्लू मरीज के उपचार के लिए भी अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई है। अगर मरीज को खांसी और बुखार के लक्षण हैं तो उसे बेसिक उपचार दिया जाएगा। अगर ज्यादा खांसी और बुखार तेज है तो उसे टेमीफ्लू टैबलेट दी जाएगी। अगर मरीज को बुखार तेज और गंभीर बीमारी यानि सांस लेने में दिक्कत, किडनी में दिक्कत आदि है तो उसका टेस्ट किया जाएगा। इसके अलावा स्वाइन फ्लू के गंभीर लक्षण मिलते हैं तो भी सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू के लक्षण :

बुखार, खांसी, जुकाम, गले में सूजन, उल्टी आना, सिर व मांसपेशियों में दर्द, थकान, नाखून का पीला पड़ना, सीने में दर्द व सांस लेने में कठिनाई होना आदि स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं।

बचाव के तरीके :

- अधिक भीड़ वाले इलाके में मास्क का प्रयोग करें।

- संक्रमित व्यक्ति से दूर रहें।

- छींकते या खांसते समय मुंह व नाक पर रूमाल रखें।

- दिन में कई बार साबुन से हाथ धोएं।

- बातचीत करते समय करीब तीन फुट की दूरी बनाए रखें।

डेंगू के जिले में मिले हैं 129 केस :

डेंगू की स्थिति पिछली कई दिनों से ठीक है। करीब पांच दिनों से नया केस नहीं आया है। जिले में अब तक 129 केस मिल चुके हैं। विभाग की ओर से 1206 डेंगू आशंकित के सैंपल लेकर जांच की गई है। सर्वे के दौरान 3133 जगहों पर लारवा मिला है।



--------------------------------------------जिले में डेंगू की स्थिति कंट्रोल में है। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए तैयारियां जारी हैं। दवाइयों की डिमांड भेजी जा चुकी है। हालांकि स्टॉक मौजूद है, लेकिन अतिरिक्त दवाई मंगवाई गई हैं। अगर कोई आशंकित केस मिलता है तो जांच के लिए सैंपल अग्रोहा मेडिकल में भेजा जाएगा।

- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article