{"_id":"6935c5a686ebbdd1d30a0c79","slug":"the-demands-of-pacs-employees-are-pending-the-federation-has-warned-of-agitation-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-144879-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पैक्स कर्मचारियों की मांगें लंबित, महासंघ ने आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पैक्स कर्मचारियों की मांगें लंबित, महासंघ ने आंदोलन की दी चेतावनी
Sun, 07 Dec 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
अमृत नैन, पैक्स कर्मचारी महासंघ प्रदेशाध्यक्ष।
- फोटो : अस्पताल में भर्ती बाथरूम में बेहोश हुई शिक्षिका । संवाद
टोहाना। पैक्स कर्मचारी महासंघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अमृत नैन ने कहा कि लंबे समय से मांगों का समाधान न होने पर कर्मचारियों में नाराजगी है। यदि 17 दिसंबर को प्रस्तावित बैठक में ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो महासंघ चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होगा।
नैन ने बताया कि वर्ष 2005-06 में प्रदेश सरकार ने लगभग 2400 सहकारी ऋण एवं सेवा समितियों का समायोजन कर 710 पैक्स का गठन किया था। इसके बाद से कर्मचारियों का ढांचा और पदोन्नति प्रणाली प्रभावित हुई है। वर्ष 2019 में पैक्स कर्मचारियों को केंद्रीय सहकारी बैंकों में 10 प्रतिशत लिपिक पद पर पदोन्नति देने की घोषणा की गई थी और वर्ष 2023 में सेवा नियमों में संशोधन भी किया गया, परंतु अभी तक पदोन्नति का लाभ नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि पैक्स कर्मचारी सेवा नियम 2014 में तीन बार संशोधन होने के बावजूद वेतन विसंगतियों का निवारण नहीं किया गया। आश्रितों को मेडिकल सुविधा नहीं मिल रही और पैक्स में कर्मचारियों की भारी कमी होने के बावजूद न तो नई भर्ती की जा रही है और न ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति की प्रक्रिया अपनाई जा रही।
विज्ञापन
अमृत नैन ने बताया कि सहकारिता दिवस समारोह का बहिष्कार करने के बाद अधिकारियों ने बैठक में आश्वासन दिया था, मगर कोई समाधान नहीं निकला। अब 17 दिसंबर को होने वाली बैठक में मांगें न मानी गईं तो पहले चरण में दो दिन सभी केंद्रीय सहकारी बैंकों के मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा। दूसरे चरण में तीन दिनों तक प्रदेश की सभी पैक्स में कामकाज पूर्ण रूप से बंद रहेगा। तीसरे चरण में रजिस्ट्रार सहकारी समितियां हरियाणा पंचकूला के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।