फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The decorated temple tableaus on the occasion of Shri Krishna Janmotsav captivated the minds of the devotees

Fatehabad News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजे मंदिर झांकियों ने श्रद्धालुओं का मोहा मन

Sat, 16 Aug 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 16 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The decorated temple tableaus on the occasion of Shri Krishna Janmotsav captivated the minds of the devotees
फतेहाबाद के श्री रामसेवा समिति धर्मशाला में जन्माष्टमी पर्व को लेकर बनाई गई झांकी को देखते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद/टोहाना/रतिया। शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, जन्माष्टमी पर्व पूरे जिले में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न मंदिरों में इस पावन पर्व को मनाने के लिए कुछ दिनों से खास प्रबंध किए गए थे।
जन्माष्टमी के पर्व पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। शहर के मुख्य मंदिर श्री सनातन धर्म मंदिर, दुर्गा मंदिर, विचार आश्रम मंदिर, मां वैष्णो देवी मंदिर, अमर ज्योति मंदिर, नीलकंठ मंदिर, देवी मंदिर, रघुनाथ मंदिर, राम सेवा समिति मंदिर, सेक्टर 3 स्थित श्री कृष्ण मंदिर में विशेष तैयारियां की गई। इन मंदिरों में रात के समय लगाई गई सुंदर झांकियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन

इनमें भगवान कृष्ण के जीवन की विभिन्न लीलाओं को दर्शाया गया था। इन झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। दुर्गा मंदिर के पुजारी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस बार सजावट पर खास ध्यान दिया गया। वृंदावन के मंदिरों जैसी थीम पर सजावट की गई। इसके अलावा, मंदिरों में भजन-कीर्तन का भी विशेष आयोजन किया गया। रात 12 बजे भगवान कृष्ण के जन्म के बाद केक काटा गया और प्रसाद वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही अलर्ट :
जन्माष्टमी के मौके पर मंदिरों और प्रमुख बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस भी तैनात की गई। शहर के सभी मंदिरों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए भी शाम के समय से ही यातायात पुलिस प्रभारी व अन्य अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभाला। हालांकि रात के समय मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति रही। इसके अलावा, पुलिस की ओर से मंदिरों में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी लगातार निगरानी की गई।

-

रतिया में रघुनाथ मंदिर में बनी झांकियों ने मन मोहा

शहर के विभिन्न मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में गायक कलाकार दीपक जैन, सनी सेठी, गुरपाल, दीपक बाबा ने भजन करते हुए श्रद्धालुओं सराबोर कर दिया। रघुनाथ मंदिर में दिल्ली से आए कलाकारों की झांकियों ने मन मोह लिया। वहीं पद्मावती धाम, शक्ति नगर राधा कृष्ण मंदिर, अरोड़ा कॉलोनी राधा कृष्ण आश्रम में भी जन्माष्टमी के त्योहार पर रासलीला व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


-

टोहाना में भी सजे मंदिर

शहर में जन्माष्टमी पर्व धूम-धाम से मनाया गया। जिसके तहत शहर के मंदिरों को सजाया गया। शहर के रतिया रोड स्थित प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर में 80 फीट लंबी गुफा में बर्फ से भगवान भोलेनाथ की मूर्ति बनाई गई। जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा शहर के श्री गणेश मंदिर, शनि देव मंदिर, दुर्गा मंदिर, गोरी शंकर मंदिर, कैंची चौक स्थित बालाजी मंदिर, शिव नंदीशाला, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी आश्रम, सनातन धर्म मंदिर, दादा नगर खेड़ा मंदिर, अनाज मंडी स्थित बालाजी मंदिर, सपड़ा मोहल्ला स्थित बालाजी मंदिर में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिसबल तैनात रहा ताकि कोई शरारती तत्व गड़बड़ी न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed