फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The data of the family identity card will be improved by the name registered in Aadhaar.

Fatehabad News: आधार में दर्ज नाम से सुधरेगा परिवार पहचान पत्र का डेटा

Sat, 30 May 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 30 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
The data of the family identity card will be improved by the name registered in Aadhaar.
फतेहाबाद। अब नागरिक अपने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में दर्ज नाम की गलतियों को सीधे अपने आधार कार्ड के अनुसार सुधार सकते हैं। इसके लिए क्रीड विभाग ने पोर्टल पर नाम सुधार का विकल्प सक्रिय कर दिया है। कोई भी व्यक्ति किसी भी नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर आधार कार्ड में दर्ज नाम के आधार पर पीपीपी डेटा में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद ऑटो सत्यापन होकर नाम में सुधार की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और तुरंत नाम में सुधार होगा।
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र में पिछले काफी समय से जिले के हजारों नागरिक नाम में सुधार न होने से के विकल्प से परेशान थे। इस खामी में सुधार करके बुधवार से इसे लागू कर कर दिया गया है। अभी तक जिले के 10 के करीब इससे अपने नाम में सुधार करवा चुके हैं। परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग अलग होने या मिसमैच होने के कारण सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों पर पड़ रहा था।
विज्ञापन

नाम में अंतर होने के कारण पात्र बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन ऑटो-मोड से लागू नहीं हो पा रही थी। इसके अलावा, जिन लोगों की पेंशन की फाइलें प्रक्रिया में थीं, वे भी सिर्फ नाम के अंतर के चलते अधर में लटकी हुई थीं। इस नए अपडेट के बाद अब बुजुर्गों को विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विवाह शगुन योजना के आवेदकों को मिली राहत

मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता के लिए आवेदन करते समय पीपीपी और आधार का डेटा मैच न होने के कारण पोर्टल आवेदन स्वीकार नहीं कर रहा था। पात्र इस योजना का लाभ शादी के केवल 6 महीने के अंदर ही ले सकते हैं लेकिन नाम मिसमैच की होने के कारण इस प्रक्रिया में अधिक समय लग रहा था। इससे पात्र सरकारी सुविधा से वंचित थे। अब पोर्टल पर यह नया विकल्प आने से विवाह शगुन योजना के आवेदकों राहत मिली है।


--------
ऐसे करें आवेदन
क्रीड विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि इस सुधार प्रक्रिया को बेहद सरल और सुरक्षित बनाया गया है। नागरिकों को अपने साथ आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र लेकर सीएससी केंद्र पर जाना होगा। वहां ऑपरेटर पोर्टल पर आधार आधारित सत्यापन के जरिए नाम सुधार का आवेदन सबमिट करेंगे। डेटा सिंक होते ही पीपीपी में नाम दुरुस्त हो जाएगा, जिससे आने वाले दिनों में सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और बिना किसी रुकावट के मिलना शुरू हो जाएगा। नागरिकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने डेटा को अपडेट करवाएं ताकि किसी भी सरकारी लाभ से वंचित न रहना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed