फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The craze for matching dresses for the bride and groom at weddings

Fatehabad News: विवाह में दूल्हा-दुल्हन में मैचिंग ड्रेस का क्रेज

Tue, 25 Nov 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 25 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The craze for matching dresses for the bride and groom at weddings
शहर के थाना रोड स्थित एक दुकान पर शेरवानी व अन्य कपड़ों की खरीदारी करते ग्राहक।
फतेहाबाद। शादियों के सीजन में शहर के बाजारों में रौनक लौट आई है। अब शादियां केवल रस्मों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि यह फैशन और स्टाइल का एक बड़ा मंच बन गई हैं। दूल्हा और दुल्हन अब अलग-अलग दिखने के बजाय मैचिंग ड्रेस को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके साथ ही, महंगाई और फैशन के बदलते दौर में लोग महंगे कपड़े खरीदने के बजाय उन्हें किराये पर लेना ज्यादा समझदारी मान रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजारों और जवाहर चौक स्थित कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। लेकिन इस बार शादियों में एक खास बदलाव देखने को मिल रहा है। शहर की चार मरला कॉलोनी में बनी कपड़ों की दुकानों पर नजर डालें तो दूल्हा-दुल्हन के बीच पारंपरिक लाल और सुनहरे रंगों से हटकर अब पेस्टल रंगों का क्रेज बढ़ा है। यदि दुल्हन पीच, पिस्ता या ऑफ-व्हाइट कलर का लहंगा पहन रही है, तो दूल्हा भी उसी रंग की शेरवानी या कम से कम उसी रंग की पगड़ी और दुपट्टा कैरी कर रहा है।
विज्ञापन

बाजार में इस समय दुल्हनों के लिए रजवाड़ा स्टाइल, वेलवेट वर्क और मिरर वर्क वाले भारी लहंगों की मांग सबसे ज्यादा है। वहीं दूल्हों के लिए इंडो-वेस्टर्न शेरवानी, जोधपुरी सूट और अचकन की मांग है, जो दुल्हन के लहंगे के डिजाइन और रंग से मेल खाते हों। सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम रील्स और प्री-वेडिंग शूट के चलन ने इस कलर को-ऑर्डिनेशन के ट्रेंड को और हवा दी है। हर कोई अपनी शादी में सेलिब्रिटी जैसा दिखना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खरीदने से बेहतर किराये पर लेना ज्यादा अच्छा
शादी की भव्यता के बीच लोग अब अपनी जेब का भी पूरा ख्याल रख रहे हैं। एक अच्छे डिजाइनर लहंगे की कीमत बाजार में 20 हजार रुपये से शुरू होकर लाखों तक जाती है। वहीं स्थिति दूल्हे की शेरवानी की भी है। चूंकि ये कपड़े इतने भारी और विशेष होते हैं कि इन्हें शादी के बाद दोबारा पहनना लगभग नामुमकिन होता है, इसलिए लोग अब इन कपड़ों को किराये पर लेकर विकल्प अपना रहे हैं।


शेरवानी व लहंगा एक बार डालने की चीज
शहर की चार मरला कॉलोनी, थाना रोड व धर्मशाला रोड पर स्थित शोरूम संचालक विनोद अरोड़ा, पंकज कुक्कड़, दीपक मेहता का कहना है कि पिछले कुछ सालों में यह ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। जो शेरवानी बाजार में खरीदने पर 10 से 30 हजार की मिलती है, वह किराये पर महज 2 से 5 हजार रुपये में उपलब्ध है। दुल्हन का 50 हजार से 1 लाख रुपये वाला लहंगा, किराये पर 5 से 15 हजार रुपये के बीच आसानी से मिल जाता है। इससे न केवल पैसों की भारी बचत होती है, बल्कि दूल्हा-दुल्हन को कम कीमत में प्रीमियम और लेटेस्ट डिजाइन पहनने का मौका मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed