फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The cover of the canter was removed, the driver tried to stop but came down, died

Fatehabad News: कैंटर की ओट हटाई, चालक ने रोकने का किया प्रयास तो नीचे आया, मौत

Mon, 17 Feb 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 17 Feb 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The cover of the canter was removed, the driver tried to stop but came down, died
भट्टू कलां। गांव ठुइयां में एक दर्दनाक हादसे में अपनी ही गाड़ी के नीचे आने से कैंटर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में इत्तफाकिया की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव ठुइयां निवासी 27 वर्षीय शंकरलाल अपनी कैंटर गाड़ी से लोड ढोने का काम करता था। रविवार रात्रि को उसने गांव रुईयां के किसान प्रदीप ज्याणी का नरमा लोड किया था। इसको सोमवार को भट्टूमंडी में बेचना था। सोमवार सुबह कैंटर गाड़ी को चालू कर उसके टायर के आगे लगी ईंट की ओट को हटा रहा था। कैंटर ऊंचाई पर खड़ा था, ईंट की ओट हटते ही वह चल पड़ा।
विज्ञापन

इस पर शंकर लाल ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह गिर गया और कैंटर का टायर उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। यह देख आसपास के लोगों ने उसे भट्टूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए पंहुचाया। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक शंकरलाल शादीशुदा था। थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि मृतक के भाई बंसीलाल के बयान पर इत्तफाकिया की कार्रवाई की है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed