फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The councillors dragged the secretary out and locked the gate

Fatehabad News: पार्षदों ने सचिव को खींचकर बाहर निकाला व जड़ दिया गेट को ताला

Tue, 04 Nov 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 04 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
The councillors dragged the secretary out and locked the gate
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में सचिव को पकड़कर बाहर धक्का देते हुए पार्षद संवाद
फतेहाबाद। शहर में विकास कार्य न होने से परेशान पार्षदों ने मंगलवार दोपहर को नगर परिषद के गेट पर ताला लगा दिया और धरने पर बैठ गए। गेट को ताला लगाने पहुंचे पार्षदों के सामने सचिव गोविंद अड़ गए। सचिव ने कहा कि पांच मिनट रुक जाएं, लेकिन पार्षदों ने नहीं सुनी और हाथ पकड़कर बाहर खींचकर गेट को ताला लगा दिया।
विज्ञापन


चार घंटे तक धरने पर बैठे पार्षदों को मनाने के लिए पहले सीटीएम गौरव गुप्ता पहुंचे, जिन्हें पार्षदों ने खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद शाम 5 बजे जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) अनुराग ढालिया स्वयं पहुंचे और आश्वासन देकर खुद गेट खोला। ढालिया ने पार्षदों को कहा कि उन्होंने अभी कार्यभार संभाला है, वीरवार को उनके साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन


ढालिया ने कहा कि बैठक में तकनीकी शाखा के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे। जो समस्याएं मौके पर समाधान की हो सकेंगी तो उनका समाधान करवाया जाएगा। धरने पर प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची, उपप्रधान सविता टुटेजा, पार्षद सुभाष, राजकुमार, मोहन लाल नारंग, रमेश गिल्होत्रा, मनोज भ्याणा, सुरेंद्र डिंगवाल, निलांशी, ज्योति मेहता, पार्षद प्रतिनिधि योगी हंसराज, पंछी, राजेंद्र आहुजा, मनोनीत पार्षद जगदीश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

सीटीएम को बोले, आप पैदल क्या ट्रैक्टर पर ही जाकर दिखाएं

पार्षदों को मनाने के लिए शाम 4 बजे सीटीएम गौरव गुप्ता पहुंचे। सीटीएम ने कहा कि जो भी समस्याएं है उनका समाधान किया जाएगा लेकिन पार्षदों ने खरी-खोटी सुनाई और कहा कि आप अशोक नगर में ब्रह्माकुमारी रोड पर पैदल क्या ट्रैक्टर पर जाकर दिखाएं। कई बार अधिकारियों को समस्या बताई है लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। पार्षदों के गुस्से को देखते हुए सीटीएम मौके से लौट गए।

-

अधिकारियों व कर्मचारियों को बाहर कर बंद किया कार्यालय

पार्षदों ने कार्यकारी अभियंता कार्यालय में बैठक की और उसमें निर्णय लिया कि सभी पार्षद धरने पर बैठेंगे और जब तक समाधान नहीं होगा बैठे रहेंगे। इसके बाद पार्षदों ने तकनीकी शाखा और ईओ कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को बाहर कर ताला लगा दिया। इसके चलते जन्म-मृत्यु पंजीकरण शाखा, गृहकर शाखा, सफाई शाखा, लेखाकार समेत सभी शाखाओं में काम ठप रहा।

-

अग्रोहा किया रेफर, धरने पर फिर बैठा पार्षद

वार्ड में विकास कार्य न होने पर पार्षद सुभाष सोमवार को धरने पर बैठे थे। शाम को तबीयत बिगड़ने पर नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, रात को यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया लेकिन पार्षद ने अग्रोहा जाने की जगह रात को ही कार्यकारी अभियंता कार्यालय के सामने फिर से धरना शुरू कर दिया। मंगलवार सुबह पार्षद ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। दोपहर 12 बजे पार्षद मौके पर पहुंचे और भूख हड़ताल खत्म करवाकर तालाबंदी करके धरना शुरू कर दिया।


-

पार्षद बोले- नहीं हो रहे हैं काम

पार्षद मोहन लाल नारंग ने कहा कि शहर में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। पार्षदों ने जो प्रस्ताव दे रखे हैं उसके एस्टीमेट नहीं बनाए जा रहे हैं। पार्षद सुभाष ने कहा कि उनके वार्ड में न तो स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है और गलियों को उखाड़कर छोड़ दिया गया है। जून माह में हाउस की बैठक हुई थी, उसके बाद बैठक भी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed