{"_id":"684721b098edd5ad480156e5","slug":"the-corporation-increased-the-capacity-of-1344-transformers-in-the-district-installed-726-new-ones-yet-the-load-is-not-being-borne-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-135229-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: तापमान के साथ बढ़ा ट्रांसफार्मरों पर लोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: तापमान के साथ बढ़ा ट्रांसफार्मरों पर लोड
Mon, 09 Jun 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के शहरी उपमंडल में शिकायत सुुनने के लिए लगाई गई कर्मचारियों की डयूटी। संवाद
फतेहाबाद। जिले में पिछले चार दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी से बचाव के लिए लोग बिजली उपकरणों को सहारा ले रहे हैं। इससे बिजली की खपत बढ़ चुकी है।
खपत बढ़ने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर असर पड़ने लगा है। हालांकि बिजली निगम ने आपूर्ति सुचारू तौर पर चलाने के लिए 1344 ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई है, वहीं 726 ट्रांसफार्मर नए लगाए हैं। जिले में इस बार मई के शुरू में ही तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
जिससे हर रोज 80 लाख से अधिक बिजली यूनिट की खपत हुई थी। मई के अंत में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई थी। इससे बिजली की खपत में कमी आकर 34 लाख यूनिट रोजाना रह गई।
विज्ञापन
-- -
खपत बढ़ने से लग रहे कट
जिले में बिजली की खपत बढ़ने के साथ ट्रांसफार्मर ओवरहीट होने, फ्यूज हटने और केबल जलने से आपूर्ति पर असर पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की तकनीकी खराबी आने पर घंटों आपूर्ति ठप रहती है। इसको हालांकि शहर में इसको 20 या 30 मिनट के बाद शुरू कर दिया जाता है।
-- -
जिले में एक सप्ताह में बढ़ी 25 लाख यूनिट बिजली की खपत
रविवार को जिले में बिजली की कूल खपत 72 लाख यूनिट दर्ज हुई है। पिछले सप्ताह में करीब 25 लाख बिजली की खपत बढ़ी है। खपत बढ़ने से फ्यूज हटने, केबल जलने व ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने की शिकायताें में बढ़ोतरी हो रही है। हर रोज 68 शिकायतें निगम को प्राप्त हुई हैं।
-- -
जिले में पिछले एक सप्ताह में हुई बिजली की खपत
दिन-बिजली की खपत
मंगलवार-47 लाख 17 हजार यूनिट
बुधवार- 43 लाख 19 हजार यूनिट
वीरवार-50 लाख 5 हजार यूनिट
शुक्रवार-59 हजार 40 हजार यूनिट
शनिवार-67 लाख 82 हजार यूनिट
रविवार-72 लाख 5 हजार यूनिट
-
प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
प्रशासन की तरफ से गर्मी व लू से बचने के संबंध में एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि नागरिक दोपहर के समय घर से बाहर जाने से बचें। तापमान अधिक होने की स्थिति में मेहनत वाला कार्य न करें। इसके अलावा, शरीर में पानी की कमी करने वाले चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय जैसे पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। उच्च प्रोटीन युक्त व बासी भोजन न खाएं।
-
हीट वेव से बचने के लिए क्या करें
हीट वेव से बचाव के लिए नागरिक घर पर रहें। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान और एडवाइजरी के लिए समाचार पत्र पढ़ें, टीवी देखें। प्यास न होने पर भी पानी पीते रहें। हल्के रंग के ढीले व सूती कपड़े पहने। धूप में निकलते समय सिर व चेहरे के बचाव के लिए काला चश्मा, छाता, पगड़ी, दुपट्टïा, टोपी के लिए अलावा पैरों में जूते या चप्पल अवश्य पहनें। यात्रा करते समय पानी जरूर साथ लेकर चलें। यदि आप बाहर काम करते हैं तो एक टोपी या छतरी और अपने सिर, गर्दन, चेहरे के लिए नम कपड़े का उपयोग करें। घर में बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जो शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, दौरे जैसे हीट स्ट्रोक, हीट रैश के संकेतों को पहचाने।
-
:: बिजली आपूर्ति निरंतर जारी रखने के लिए निगम की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्र के फ्यूज लगाने के लिए दो कर्मचारियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई है। वहीं बिजली कट की शिकायत मिलने के तुरंत बाद कर्मचारी पहुंचकर तकनीकी खराबी को बहाल करते हैं।
-रविंद्र, एसडीओ, शहरी उपमंडल बिजली वितरण निगम, फतेहाबाद।