{"_id":"695d4256e47493431b0eaa13","slug":"the-condition-of-the-toilets-where-the-top-officials-of-the-district-sit-has-become-hellish-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-146576-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जहां बैठते हैं जिले के आला अफसर वहां शौचालय की हालत हुई नारकीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जहां बैठते हैं जिले के आला अफसर वहां शौचालय की हालत हुई नारकीय
Tue, 06 Jan 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 06 Jan 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के द्वितीय खंड के प्रथम तल के शौचालय में मरम्मत को लेकर पहुंचा सामान। संवाद
फतेहाबाद। सरकार की ओर से सरकारी कार्यालयों में आमजन को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय की हकीकत इन दावों से कोसों दूर है। विडंबना यह है कि जिस इमारत में जिले के आला अधिकारी बैठते हैं और पूरे जिले की व्यवस्था सुधारने का खाका तैयार करते हैं, उसी इमारत के शौचालयों की स्थिति नारकीय बनी हुई है।
आलम यह है कि सही से सफाई न होने के कारण इन शौचालयों से आने वाली दुर्गंध अब गलियारों तक पहुंचने लगी है। इससे यहां आने वाले लोगों और कर्मचारियों का जीना मुहाल हो गया है। लघु सचिवालय के दोनों खंडों (प्रथम और द्वितीय) में प्रत्येक तल पर दो-दो शौचालय बनाए गए हैं ताकि जनता और कर्मचारियों को सुविधा हो सके, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है।
विशेष रूप से दोनों खंडों के प्रथम तल पर स्थित शौचालयों की हालत सबसे अधिक दयनीय है। यहां न तो पानी की समुचित व्यवस्था है और न ही नियमित सफाई की। दीवारों पर जमी गंदगी यह बताने के लिए काफी है कि यहां सफाई व्यवस्था सही नहीं है।
विज्ञापन
-- --
एक माह के लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई मरम्मत
पिछले साल 2025 की 4 दिसंबर को जिला उपायुक्त ने ई-दिशा केंद्र में व्यवस्था जांचने के लिए निरीक्षण किया था, इस दौरान उपायुक्त ने सफाई व्यवस्था को ठीक करने के आदेश दिए। इसके बाद अब लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। ई-दिशा केंद्र, जहां सबसे ज्यादा लोग अपने काम के लिए आते हैं, वहां के शौचालयों की स्थिति भी लंबे समय से खराब थी। यहां मरम्मत का काम शुरू किया गया है।
-- -
अफसरों की अनदेखी और जवाबदेही पर सवाल
यह स्थिति तब है जब लघु सचिवालय में ही डीसी, एडीसी और अन्य बड़े प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय हैं। अधिकारी प्रतिदिन इन्हीं गलियारों से गुजरते हैं, फिर भी उनकी नाक के नीचे यह लापरवाही उन्हें दिखाई नहीं देती। सफाई व्यवस्था का जिम्मा जिस एजेंसी या विभाग के पास है, उसकी निगरानी करने में प्रशासन पूरी तरह विफल नजर आ रहा है।
-- -
उपायुक्त के आदेशों के बाद ई-दिशा केंद्र सहित पूरे खंड में मरम्मत का काम चल रहा है। सफाई की समस्या जल्द हल की जाएगी।
- राजेश कुमार, एसडीएम फतेहाबाद।