{"_id":"67ba0c71ad543bd6bd0ea764","slug":"the-condition-of-the-main-road-connecting-haryana-punjab-in-ward-14-is-bad-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-129741-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: वार्ड 14 में हरियाणा-पंजाब को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत खस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: वार्ड 14 में हरियाणा-पंजाब को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत खस्ता
Sat, 22 Feb 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
जाखल में बदहाल हालत में सड़क।
जाखल। वार्ड 14 से गुजरने वाली मुख्य सड़क जो हरियाणा को पंजाब से जोड़ती है खस्ताहाल हो चुकी है। मुख्य बस स्टैंड भी इसी रोड पर है। इसके साथ ही ये सड़क आसपास के गांवों तलवाड़ा, तलवाड़ी, म्योंद कलां, शक्करपुरा, कुलां होते हुए जिला मुख्यालय को जाेड़ती है। अगर यह रोड ठीक हो तो रोजाना हजारों लोगों को आवागमन में आसानी हो सकती है।
इस रोड के खराब होने से लोगों को मजबूरन अन्य लंबे रास्तों का सहारा लेना पड़ता है। बारिश के दिनों में तो इस सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है। करीब 15 साल पहले इस रोड का निर्माण हुआ था। तब के बाद से इस रोड की प्रशासन ने सुध नहीं ली। जिस कारण से रोड टूट-टूटकर कच्चा हो चुका है। बारिश के दिनों में इस पर कीचड़ हो जाता है। जिस कारण इस पर फिसलन बन जाती है। फिसलन बनने से सबसे ज्यादा परेशानी पैदल और दुपहिया वाहन चालकों को होती है।
-- -- -- -- -- -- -- --
वार्ड में यह हुए काम
वार्ड 14 में सभी गलियों का निर्माण बीते कार्यकाल में ही पूरा हो चुका है। इसके अलावा रात के समय वार्ड में रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी पुख्ता है। इस वार्ड में सीवरेज, पेयजल व्यवस्था और फिरनियों सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे लगाए गए हैं। वार्ड में अब सिर्फ मुख्य सड़क के निर्माण कार्य बाकी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
वार्ड के मतदाताओं की सूची
नई वार्डबंदी के मुताबिक वार्ड 14 में इस बार कुल 760 मतदाता हैं। जिसमें 351 महिला तथा 409 पुरुष मतदाता शामिल हैं। यह वार्ड पहले वार्ड 13 की सीमा में शामिल था। बीते चुनाव दौरान ये वार्ड सामान्य जाति की महिला के लिए आरक्षित रखा गया था। इस बार इस वार्ड को बीसी (बी) की महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
-- -- -- -- -- --
वार्ड में विकास कार्य काफी हुए है। वार्ड में स्ट्रीट लाइट व सफाई को लेकर भी व्यवस्था पुख्ता है, लेकिन मुख्य सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। इसको लेकर इस बार उम्मीद है की आने वाले कार्यकाल में इसे पूरा किया जाएगा।
-अमित सिंगला, वार्ड निवासी
-- -- -- -- -
वार्ड में पिछले कार्यकाल के दौरान काफी विकास हुआ है, वार्ड में मात्र एक गली को छोड़कर सभी गलियां पक्की है। वार्ड में स्ट्रीट लाइट की भी व्यवस्था है। कुछ और काम हैं उम्मीद है जिन्हें इस कार्यकाल में पूरा होने की उम्मीद है।
राजेश कुमार, वार्ड निवासी
-- -- -- -- -- -- -- -- -
वार्ड व शहर में कई विकास कार्य करवाएं हैं। शहर में हर गली को पक्का करवाने के लिए सरकार व प्रशासन से मांग उठाई है। आने वाले दिनों में भी अगर शहर के विकास कार्य करवाने के लिए कोई जरूरत होगी तो सरकार व प्रशासन के समक्ष मांग रखी जाएगी।
-संजीव कुमार, पूर्व मनोनीत पार्षद नगर पालिका, जाखल
-- -- -- -- -- -- -- -- -
अपने कार्यकाल के दौरान शहर व वार्ड में विकास कार्य करवाने का काम किया है, काफी काम ऐसे में जो शहर पूरे हुए हैं। वार्ड में सभी गलियों का निर्माण करवाना सबसे बड़ी प्राथमिकता थी।
-सीमा गोयल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व पूर्व वार्ड पार्षद