{"_id":"67a8ec35ebf65d7ad30ea809","slug":"the-condition-of-the-bridge-built-on-bhakra-canal-in-lalauda-and-lohkheda-villages-is-bad-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-129086-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ललौदा व लोहखेड़ा में भाखड़ा नहर पर बना पुल जर्जर हालत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ललौदा व लोहखेड़ा में भाखड़ा नहर पर बना पुल जर्जर हालत में
Sun, 09 Feb 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
गांव ललौदा में भाखड़ा नहर की फतेहाबाद ब्रांच पर बने पुल की सीमेंट की रेलिंग और पुल की खस्ता हालत
समैन। गांव ललौदा व लोहखेड़ा में भाखड़ा नहर की फतेहाबाद ब्रांच पर बना पुल खस्ताहाल है। दोनों पुल पर हादसा होने की आशंका बनी रहती है। गांव ललौदा के ग्रामीणों ने नहरी विभाग से जल्द से जल्द इन पुलों निर्माण करवाए जाने की मांग की है।
ग्रामीण संदीप, विनोद, मनीष, सतबीर, सिकंदर, सन्नी, विनोद का कहना है कि कुछ दिन पहले रतिया के पास नहर में क्रूजर गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई थी। यह बड़ा हादसा भी नहर पर रेलिंग न होने के कारण हुआ था। गांव ललौदा व लोहखेड़ा में फतेहाबाद ब्रांच की नहर पर बने पुलों पर भी इसी तरह का बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों के अनुसार दोनों ही पुल लगभग 30-40 साल पुराने हैं। इन पुलों पर बनी सीमेंट की रेलिंग भी टूटने लगी है। ग्रामीणों ने सरकार व नहरी विभाग से मांग की है दोनों ही पुलों का तोड़कर इसकी जगह नए पुल बनाए जाएं।
विज्ञापन
-गांव ललौदा व लोहखेड़ा गांव में भाखड़ा नहर की फतेहाबाद ब्रांच पर बने पुल खस्ताहाल है। यह पुल लगभग 30-40 पुराने हैं। विभाग ने दोनों ही पुलों का नवनिर्माण करवाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। बजट मंजूर होते भी इन दोनों पुलों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-पवन कुमार, जेई, नहरी विभाग, टोहाना।