फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The Comprehensive Security Center will break the chain of HIV infections; young people are getting infected by using drugs with the same syringe.

Fatehabad News: एचआईवी संक्रमितों की चेन तोड़ेगा संपूर्ण सुरक्षा केंद्र, एक ही सिरिंज से नशा करने से संक्रमित हो रहे युवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
The Comprehensive Security Center will break the chain of HIV infections; young people are getting infected by using drugs with the same syringe.
मुकेश खुराना
विज्ञापन

फतेहाबाद। एचआईवी संक्रमण की चेन को तोड़ने और यौन रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में संपूर्ण सुरक्षा केंद्र शुरू किया है। इस केंद्र का उद्देश्य एचआईवी संक्रमितों को एक ही जगह पर जांच, काउंसिलिंग, और उपचार की सुविधाएं प्रदान करना है। यह केंद्र प्रदेश के 13 जिलों में दूसरे चरण में शुरू किया गया है, जिसमें फतेहाबाद भी शामिल है।
नागरिक अस्पताल में खोले गए संपूर्ण सुरक्षा केंद्र में एक मैनेजर और दो आउटरीच कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। यहां आने वाले मरीजों को काउंसिलिंग की जाएगी। अगर काउंसिलिंग में एचआईवी से संबंधित लक्षण पाए जाते हैं, तो मरीज को एकीकृत जांच एवं परामर्श केंद्र में भेजा जाएगा। वहां से संक्रमित पाए जाने पर मरीज को एआरटी (एंटि-रेट्रोवाइरल थेरेपी) के लिए भेजा जाएगा। यदि कोई यौन रोग संबंधित समस्या होती है, तो सुरक्षा क्लीनिक में उसका उपचार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

------
नशे के कारण बढ़ता एचआईवी संक्रमण
नशे के कारण भी एचआईवी संक्रमण फैल रहा है। नशेड़ी जो संक्रमित सुई का इस्तेमाल करते हैं, वे दूसरे व्यक्तियों को भी संक्रमित कर सकते हैं। केंद्र में नशे के कारण संक्रमित हुए व्यक्तियों की काउंसिलिंग की जाएगी और उनकी चेन को तोड़ने के प्रयास किए जाएंगे ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआईवी संक्रमण के मामलों की स्थिति
वर्ष
कुल संक्रमित
पुरुष
महिला
मौत
2015-16
75
46
29
1
2016-17
66
42
24
5
2017-18
73
55
18
3
2018-19
126
94
32
6
2019-20
120
87
33
6
2020-21
77
53
24
1
2021-22
174
139
85
0
2022-23
195
161
34
2
2023-24
147
131
16
3
2024-25
206
155
51
0
2025-26
188
140
48
0
एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिलाएं
वर्ष
डिलीवरी
2017
5
2018
6
2019
8
2020
7
2021
19
2022
22
2023
32
2024
23
2025
26
नोट : हाल के वर्षों में एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिलाओं ने स्वस्थ शिशुओं को जन्म दिया है।
एचआईवी का फैलाव कैसे होता है
असुरक्षित यौन संबंध से
संक्रमित रक्त और रक्त उत्पादों से
संक्रमित सुई और सिरिंज के उपयोग से
--------
फतेहाबाद में संपूर्ण सुरक्षा केंद्र का उद्देश्य एचआईवी संक्रमण की चेन को तोड़ना और लोगों को जागरूक करना है। यहां एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी ताकि मरीजों को समय पर और उचित उपचार मिल सके। इस केंद्र के माध्यम से न केवल संक्रमित व्यक्तियों की मदद की जाएगी, बल्कि स्वस्थ व्यक्तियों को भी एचआईवी जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए जागरूक किया जाएगा। - दिनेश ढाका, मैनेजर और परामर्शदाता, संपूर्ण सुरक्षा केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed