फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The commotion took place the day after wheat procurement started

गेहूं खरीद शुरु होने के एक दिन बाद ही किया हंगामा

Fri, 24 Apr 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
The commotion took place the day after wheat procurement started
अनाज मंडी में विधायक की शॉप नंबर 8 पर आढ़तियों और मार्किट कमेटी सचिव के बीच समझौता करवाते विधायक ? - फोटो : Fatehabad
अनाज मंडी में गेहूं की खरीद के मामले में मार्केट कमेटी के कर्मचारियों पर अपने चहेते लोगों को ई-टोकन देने का आरोप लगाते हुए आढ़तियों ने शुक्रवार सुबह ही हंगामा खड़ा कर दिया। आढ़तियों का आरोप था कि मार्केट कमेटी के कर्मचारियों ने मिलीभगत अपने ही चहेते एक पार्टी के 5 लोगों को हजारों क्विंटल गेहूं लाने के टोकन जारी कर दिए जबकि शेष आढ़तियों को एक भी टोकन नहीं मिला। आढ़ती हंगामा करते हुए मार्केट कमेटी के कार्यालय में जा पहुंचे जहां पर कमेटी के वाइस चेयरमैन राहुल लोहिया व सचिव संजीव सचदेवा से उनकी गर्मागर्मी भी हुई। आढ़तियों ने यहां न्याय ना मिलता देख मंडी में विधायक की दुकान पर पहुंचे और जहां पर विधायक के भाई द्वारका प्रसाद ने सचिव को बुलाकर गेहूं खरीद मामले में व्यवस्था बनाने के आदेश दिए। दोनों पक्षों के एकमत होने पर गेहूं की खरीद शुरू हुई।
विज्ञापन

गेहूं की सरकारी खरीद 20 अप्रैल से शुरू हो गई थी लेकिन फतेहाबाद के आढ़ती ई-ट्रेडिंग के विरोध में 23 अप्रैल तक हड़ताल पर चले गए। वीरवार को विधायक दुड़ाराम के प्रयासों से यहां गेहूं की खरीद आरंभ हो गई। व्यापार मंडल के आढ़तियों ने ई-खरीद में मैपिंग करने के लिए आढ़तियों व उनके किसानों की सूचि बनाकर मार्केट कमेटी के कर्मचारियों को सौंप दी। अनाज मंडी व्यापार मंडल के प्रधान सुभाष मुंजाल व सचिव रमेश तनेजा ने बताया कि वीरवार सूचि देने के बावजूद रात तक शेड्यूल में कमेटी के एक जाति विशेष के कर्मचारियों ने जननायक जनता पार्टी के 5 नेताओं को 2 हजार क्विंटल से लेकर 5 हजार क्विंटल गेहूं के ई-टोकन जारी कर दिए। आढ़तियों के अनुसार मैपिंग के दौरान पहले से ही इन लोगों ने सेटिंग कर रखी थी और अपने ही चहेते लोगों को फोन नंबर डालकर मैपिंग के नाम पर उनके पास एसएमएस डाल दिए। व्यापार मंडल के अनुसार बाकी आढ़तियों ने मार्केट कमेटी को सौंपी अपने किसानों की सूचि के अनुसार उनसे गेहूं मंगवा ली, लेकिन मार्केट कमेटी ने उनके ई-टोकन जारी नहीं किए। आढ़तियों ने बताया कि वीरवार को शेड्यूल में भी उनके किसानों का नाम नहीं आया। इसी बात को लेकर व्यापार मंडल के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह आढ़तियों ने मंडी में हंगामा कर दिया। आढ़ती मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंच गए जहां पर कमेटी के वाइस चेयरमैन राहुल लोहिया व सचिव संजीव सचदेवा से बहस हुई। यहां पर कोई रास्ता निकलता न देख आढ़ती व्यापार मंडल के प्रवक्ता गुरदीप सिंह अमृतसरिया के नेतृत्व में विधायक की दुकान पर पहुंच गए। विधायक की दुकान पर उनके भाई एडवोकेट द्वारका प्रसाद ने आढ़तियों की समस्या सुनकर सचिव संजीव सचदेवा को मौके पर बुलाया। जहां पर दोनों पक्षों का फैसला हुआ कि अब मंडी के सभी किसानों को बराबर ई-टोकन दिए जाएंगे। सुबह व दोपहर दोनों मंडियों में 50-50 किसानों को ई-टोकन जारी किए जाएंगे। जिनमें सभी आढ़तियों को पिछले वर्ष आई गेहूूं के औसत के हिसाब से बराबर टोकन जारी होंगे। टोकन के लिए व्यापार मंडल के दो व मार्केट कमेटी के एक कर्मचारी इकट्ठे व्यापार मंडल के कार्यालय में बैठक टोकन जारी करेंगे। विधायक के भाई द्वारका प्रसाद के इस फैसले के बाद शुक्रवार दोपहर बाद व्यापार मंडल के कार्यालय में तीनों कर्मचारी बैठ गए और शनिवार से इनके द्वारा काटे गए टोकन ही मान्यता प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के नियंत्रक प्रमोद शर्मा ने बताया कि जिला के 7 मंडियों व 262 खरीद केंद्रों पर अब तक 25 हजार मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed