फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The committee will check the quality of marble installed outside the parks, fatehabad

पार्कों के बाहर लगे मार्बल की गुणवत्ता जांचेगी कमेटी

Fri, 17 Jan 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
The committee will check the quality of marble installed outside the parks, fatehabad
शहर के एक पार्क के बाहर चहारदीवारी पर लगाया गया मार्बल। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर भर के पार्कों में सुंदरीकरण के नाम पर मार्बल चिपकाने के मामले में अब नगर परिषद के अधिकारियों की नींद खुल गई है। नगर परिषद कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक ने मार्बल लगाने के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए नगर परिषद के दो एमई स्तर के अधिकारियों की कमेटी गठित की गई है। ये कमेटी अगले एक सप्ताह के अंदर अपनी जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट कार्यकारी अभियंता को सौंपेगी।
विज्ञापन

नगर परिषद से मिली जानकारी के अनुसार एक्सईएन द्वारा गठित की गई कमेटी अगले एक सप्ताह में अपनी विशेष जांच के दौरान शहरभर के विभिन्न पार्कों में जाकर वहां लगाए गए मार्बल की क्वालिटी एवं इसके रेट के बारे में पूरी जांच पड़ताल करेगी। दरअसल ठेकेदारों द्वारा पार्कों के लिए मंगवाया गया मार्बल अत्यंत निमभन गुणवत्ता एवं कम रेट का बताया जा रहा है जबकि उक्त ठेकेदारों ने टेंडर के लिए दिए अपने आवेदनों में इससे बेहतर क्वालिटी व अधिक रेट वाले मार्बल का जिक्र किया था। कुछ शिकायतें आने के बाद अब नगर परिषद प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

फिलहाल कोई पार्षद जांच कमेटी में नहीं किया गया शामिल
कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक द्वारा पार्कों के मार्बल की जांच के लिए जो दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इसमें फिलहाल कोई पार्षद शामिल नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिन में नगर परिषद के पार्षद भी इसमें शामिल किए जा सकते हैं। दरअसल कई विरोधी पार्षदों ने इन मार्बल पत्थरों के रेटों व गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए थे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जांच कमेटी की बात सुनकर कुछ पार्षद इस मामले में अपना दखल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शहर के अंदर पार्कों की चहारदीवारी पर लगाए जा रहे मार्बल की गुणवत्ता एवं रेट आदि की जांच के दो सदस्यीय कमेटी बनाई है। इसमें दो एमई स्तर के अधिकारियों को शामिल किया गया है जो पार्कों का निरीक्षण करेगी और एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट मुझे देगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed