फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The committee formed by the cabinet minister arrived to investigate the statement of EO in the case of missing MB

Fatehabad News: एमबी गुम होने पर ईओ के बयान की जांच करने पहुंची कमेटी

Sat, 11 Jan 2025 02:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 11 Jan 2025 02:02 PM IST
विज्ञापन
The committee formed by the cabinet minister arrived to investigate the statement of EO in the case of missing MB
कैबिनेट मंत्री द्वारा गठित कमेटी के सदस्य जांच करते हुए। संवाद
टोहाना। नगर परिषद की एमबी (मेजरमैंट बुक) गुम होने के मामले में जिला कष्ट निवारण समिति की चेयरपर्सन एवं कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी द्वारा गठित कमेटी परिषद कार्यालय पहुंची। इस दौरान कमेटी में शामिल जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई व समिति सदस्य रविंद्र मेहता ने शिकायतकर्ता सलीम खान को मौके पर बुलाकर बयान दर्ज किए तथा नगर परिषद के अधिकारियों से भी बातचीत की।
विज्ञापन


डीएमसी ने इस जांच को जिला कष्ट निवारण समिति की अगली बैठक से पहले पूरा करने की बात कही। जांच अधिकारी डीएमसी संजय बिश्नोई ने बताया कि जिला कष्ट निवारण समिति की चेयरपर्सन कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने समिति की बैठक में आदेश दिए थे कि दो सदस्यीय कमेटी कार्यकारी अधिकारी द्वारा दाखिल जवाब की जांच करेगी। इसी के तहत शिकायतकर्ता व स्टाफ से बुलाकर बातचीत की है, अभी जांच की शुरुआत की गई है। आगामी दस दिनों तक जांच प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के कार्यकाल के दौरान की एमबी गुम होने की बात नगर परिषद के ईओ द्वारा बैठक में रखी गई थी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री द्वारा गठित कमेटी के सदस्य रविंद्र मेहता भी साथ में रहे। उन्होंने कहा कि यदि जांच में कुछ नहीं निकला तो उस दौरान के कार्यकारी अधिकारियों को भी जांच में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता सलीम खान ने बताया कि 16 दिसंबर को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में उसकी दो शिकायतें शामिल हुई थी, जिसमें एक शिकायत एमबी गुम होने के बारे में थी। जिस पर ईओ ने जवाब दिया तो मंत्री ने दो सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए थे। इस मामले को लेकर एक साल तक उसने आरटीआई लगाई, जिसके बाद सीएम विंडो पर शिकायत लगाई। मगर प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

उसने बताया कि नगर परिषद में एमबी जरूरी दस्तावेज होता है, जिसमें बहुत सारी एंट्री की जाती है। सीएम विंडो के बाद यह मामला जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में चला गया था। अब उसे उम्मीद है कि न्याय मिलेगा।


-------

अधिकारियों ने शिकायत के बाद एमबी चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई

इस मामले में बड़ी बात यह है कि शिकायतकर्ता सलीम की शिकायत के करीब एक साल बाद एमबी चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इससे पहले अधिकारियों ने एमबी के गुम होने के मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया। डीएमसी की जांच प्रक्रिया के दौरान नगर परिषद के एक्सईएन अंकित वशिष्ठ, जेई हवासिंह, टैक्स ब्रांच से कमलकांत आदि उपस्थित रहे।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed