फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The commission agents told their problems and gave instructions to start the bidding at 9 am

Fatehabad News: आढ़तियों ने बताईं समस्याएं, सुबह 9 बजे बोली शुरू करवाने के दिए निर्देश

Sat, 19 Apr 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 19 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The commission agents told their problems and gave instructions to start the bidding at 9 am
फतेहाबाद की नई अनाज मंडी में गेहूं की खरीद का निरीक्षण करते अ​धिकारी।
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में हो रही गेहूं की खरीद को लेकर शनिवार को अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग ने फसल खरीद कार्य से जुड़े अधिकारियों को साथ लेकर फतेहाबाद की नई अनाज मंडी, अयाल्की और अहरवां के खरीद केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान फसल खरीद से संबंधित लिफ्टिंग के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंडियों व खरीद केंद्रों में किसानों और मजदूरों के लिए पेयजल, शौचालय, बिजली व्यवस्था, तिरपाल, प्राथमिक उपचार किट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों ने गेहूं के उठान में तेजी लाने के लिए कहा कि अगर इस उठान में तेजी लाने के अतिरिक्त मजदूर लगाने की जरूरत है तो उसे तुरंत करवा लिया जाए।
विज्ञापन


अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर सुबह 9 बजे बोली शुरू करवाई जाए। वहीं नापतौल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर धर्म कांटों को चेक करते रहे और कमी पाए जाने पर नियमानुसार तुरंत कार्रवाई करें। वहीं उठान कार्यों से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज्यादा से ज्यादा रेल रैक लगवाए ताकि मंडियों से गेहूं का उठान जल्दी हो सके। इसके बाद उपायुक्त मनदीप कौर ने एसीएस को आश्वस्त किया कि फसल खरीद कार्यों से संबंधित निर्देशों को संबंधित विभाग के अधिकारियों के माध्यम अक्षरत पालन सुनिश्चित करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---



आढ़तियों ने फर्श पक्का करने की रखी

गांव अयाल्की में बने खरीद केंद्र के फर्श के टूटे होने को लेकर आढ़तियों ने मांग की तो उपायुक्त मनदीप कौर ने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारी को समस्या सुनने को कहा। मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि खरीद केंद्र की जगह पंचायती भूमि है। ऐसे में पंचायत को यह जगह मार्केटिंग बोर्ड के नाम करवानी होगी। जमीन मार्केटिंग बोर्ड के नाम होते ही फर्श निर्माण कार्य करवाया दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने फतेहाबाद, अयाल्की, अहरवां आदि अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में किए गए प्रबंधों तथा किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


इस मौके पर उन्होंने किसानों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया, एसडीएम प्रतीक हुड्डा, राजेश कुमार, सुरेश कुमार, डीएफएससी विनीत जैन, हैफेड डीएम राजेश हुड्डा, डीएमईओ हीरालाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, विभिन्न खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।



:: गेहूं की खरीद को लेकर अनाज मंडी खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया गया है। ऐसे में किसानों और आढ़तियों से समस्याओं के बारे में जायजा लिया गया।

-यशपाल मेहता, मार्केट कमेटी सचिव, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed