{"_id":"69419a017b95555e820d8f24","slug":"the-college-will-have-a-new-location-and-layout-with-the-bus-stand-and-gurukul-and-three-roads-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-145374-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: महाविद्यालय की बदलेगी जगह और नक्शा, बस स्टैंड नहीं गुरुकुल के साथ होगा, तीन रोड लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: महाविद्यालय की बदलेगी जगह और नक्शा, बस स्टैंड नहीं गुरुकुल के साथ होगा, तीन रोड लगेंगे
Tue, 16 Dec 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में सेक्टर 5 की जगह जिसमें गुजर रही हाइटेंशन बिजली लाइन संवाद
- फोटो : सांकेतिक
फतेहाबाद। राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय के भवन निर्माण में अभी और समय लग सकता है। शिलान्यास के करीब 15 माह बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। वजह ये है कि जिला नगर योजनाकार ने महाविद्यालय के जगह और नक्शे में फेरबदल किया है।
महाविद्यालय सेक्टर 5 में ही बनेगा लेकिन अब यह बस स्टैंड के साथ नहीं होगा बल्कि गुरुकुल के साथ बनेगा। कारण, पहले जो जगह चिह्नित की गई थी उसमें से हाईटेंशन तार गुजर रही है और मकान भी बीच में आ रहे हैं। इसलिए जिला नगर योजनाकार विभाग (डीटीपी) ने गुरुकुल के साथ लगती जगह का चयन किया है और इसका नक्शा बनाकर सीनियर टाउन प्लानर को भेजा है।
यहां से नक्शा मुख्यालय भेजा गया है। नए प्रस्ताव के मुताबिक कॉलेज को तीन रोड लगेंगे। जिसमें एक हिसार-सिरसा रोड और इसके अलावा साइड और पीछे 24 मीटर के दो रोड रहेंगे।
विज्ञापन
-
सीएम ने किया था शिलान्यास
जिला मुख्यालय के राजकीय महाविद्यालय का शिलान्यास पिछले साल 13 अगस्त को सीएम नायब सिंह सैनी ने किया था। इसके बाद से महाविद्यालय के भवन के निर्माण की उम्मीद जगी थी लेकिन तकनीकी अड़चन से निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। जिला मुख्यालय के महाविद्यालय के निर्माण में हो रही देरी और लाइब्रेरी की जगह के लिए भी बुधवार को डीसी डॉ. विवेक भारती उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा डीटीपी और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
-
ढाई साल से उधारी जगह पर चल रहा महाविद्यालय
जिला मुख्यालय पर बनने वाला राजकीय महाविद्यालय पिछले ढाई साल से उधारी की जगह पर चल रहा है। जुलाई 2023 में कॉलेज की घोषणा हुई थी। कॉलेज को राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा के विज्ञान ब्लॉक में शुरू किया गया। इसके बाद पिछले 6 माह से डाइट मताना के आठ कमरों में कक्षाएं चल रही हैं।
-
जिला लाइब्रेरी की जगह पर लग सकती है मुहर
जिला लाइब्रेरी का अपना भवन के लिए प्रशासन बैठक में मुहर लगा सकता है। जिला प्रशासन ने पुराने बस स्टैंड के उत्तर-पश्चिम कोने की 2 कनाल 13 मरले जगह चिन्हित की है। अभी फिलहाल जिला लाइब्रेरी के नाम पर गोपी राम सर्राफ बाल पुस्तकालय में बिना पुस्तकों के स्टडी सेंटर चल रहा है, क्योंकि यहां पुस्तकें रखने की जगह ही नहीं है। पुस्तकें बोरियों में बंद नए बस स्टैंड के प्रथम तल पर एक कमरे में रखी गई हैं। बुधवार को अधिकारियों की होने वाली बैठक में जगह को लेकर फैसला लिया जा सकता है और प्रस्ताव को सरकार को भेजा जाएगा। जगह को लेकर करीब आठ माह से जिला लाइब्रेरी संघर्ष समिति प्रयास कर रही है।
-
जिला मुख्यालय के महाविद्यालय निर्माण के लिए बुधवार को डीसी के साथ समीक्षा बैठक होनी है। इसमें जिला लाइब्रेरी की जगह के लिए भी चर्चा की जानी है।
- डॉ. सज्जन सिंह, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी।