फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The CM's helicopter will land in the field of Badopal's yoga school.

Fatehabad News: बड़ोपल की योगशाला के मैदान में उतरेगा सीएम का हेलिकाॅप्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
The CM's helicopter will land in the field of Badopal's yoga school.
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 23 अगस्त को बड़ोपल में आयोजित कार्यक्रम में सीधे हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। प्रशासन ने योगशाला मैदान में हेलीपैड बनाया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण गोशाला का भी दौरा करेंगे। हालांकि अभी तक शहर में कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। शुक्रवार को तय हो सकता है। भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण जोडा का कहना है कि सीएम को जिले के विकास के लिए मांग पत्र सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल का वीरवार को निरीक्षण पूर्व विधायक दुड़ाराम, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य, अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने किया। पूर्व विधायक दुड़ाराम ने बताया कि मुख्यमंत्री बड़ोपल के दौरे के दौरान जिले की गोशालाओं को करीब 7 करोड़ रुपये के चेक वितरित किए जाएंगे। साथ ही संत राजेंद्रानंद जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। आयोजन स्थल पर शेड व टेंट की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, और आगंतुकों के लिए प्रवेश द्वारों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के महानिदेशक डॉ. प्रेम सिंह ने गोशाला में अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। हरियाणा गोसेवा आयोग के सदस्य और स्थानीय गोसेवक भी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम राजेश कुमार, सीटीएम गौरव गुप्ता, सीईओ जिला परिषद सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार आशीष कुमार, भाजपा जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य, भाजपा नेता कंवल चौधरी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed