फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The city's sanitation system collapsed, electricity and drinking water supply were affected, but the roadways bus service remained functional.

Fatehabad News: शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई, बिजली पेयजल आपूर्ति, रोडवेज बस सेवा रही सुचारु

Thu, 12 Feb 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 12 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
The city's sanitation system collapsed, electricity and drinking water supply were affected, but the roadways bus service remained functional.
फतेहाबाद में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान सड़कों पर उतरे कर्मचारी। 
फतेहाबाद। श्रम कानूनों में बदलाव के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर वीरवार को हुई राष्ट्रव्यापी हड़ताल का जिले में आंशिक असर देखने को मिला। कर्मचारी संगठनों ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

शहर में कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने से सफाई नहीं हुई, जबकि रोडवेज बस सेवा, बिजली-पानी की आपूर्ति सुचारु रही, जिससे आमजन को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। जिले में परिवहन सेवा ठप होने की आशंका थी, लेकिन रोडवेज पर हड़ताल का असर नाममात्र रहा।
विज्ञापन

फतेहाबाद डिपो से 145 बसें अपने निर्धारित रूटों पर नियमित रूप से चलीं। उच्चाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती के कारण बस स्टैंड पर आवाजाही सामान्य बनी रही और यात्रियों को लंबी दूरी व स्थानीय रूटों पर बसों के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य एवं बिजली निगम के कर्मचारियों ने हड़ताल का समर्थन किया, लेकिन आवश्यक सेवाओं को प्रभावित नहीं होने दिया गया। शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सामान्य रही। हालांकि बिजली निगम के कार्यालयों में बिल जमा कराने जैसी कुछ सेवाएं दोपहर तक प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed