{"_id":"6acd10574630fe297d02f27b","slug":"the-citys-landscape-is-set-to-change-the-gita-dwar-will-be-built-on-hisar-road-and-the-maharaja-sain-gate-will-be-constructed-at-ratia-mod-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-162818-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शहर की बदलेगी सूरत, हिसार रोड पर बनेगा गीता द्वार, रतिया मोड़ पर होगा महाराजा सैन गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शहर की बदलेगी सूरत, हिसार रोड पर बनेगा गीता द्वार, रतिया मोड़ पर होगा महाराजा सैन गेट
Mon, 12 Oct 2026 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 12 Oct 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में नगर परिषद का प्रस्तावित आंबेदकर चौकस्त्रोत नगर परिषद
फतेहाबाद। शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों और चौकों का सुंदरीकरण होने से फतेहाबाद के लोगों को जल्द ही बदला हुआ नजारा देखने को मिल सकता है। करीब तीन साल से लंबित इस योजना पर नगर परिषद प्रशासन ने काम आगे बढ़ाया है।
हिसार रोड पर मिनी बाईपास मोड़ पर गीता द्वार और सिरसा रोड पर रतिया मोड़ पर महाराजा सैन गेट बनाने की योजना है। इससे शहर के प्रवेश मार्गों को नई पहचान मिलने के साथ प्रमुख चौकों का स्वरूप भी निखरेगा। नगर परिषद प्रशासन ने इसके लिए कंपनी से डिजाइन तैयार करवाए हैं।
तैयार डिजाइन में सर्वे प्लान, प्रस्तावित प्लान, मौके की स्थिति और एस्टीमेट शामिल हैं। योजना को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ होगा। चौकों के सुंदरीकरण में नगर परिषद प्रशासन सामाजिक संस्थाओं की मदद भी लेगा। इससे शहर के विकास कार्यों में संस्थाओं की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
-
आंबेडरकर चौक : यहां चौक में पुलिस बूथ नया बनेगा, पार्क में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगेगी।
बस स्टैंड चौक : यहां पर अशोक स्तंभ का स्टेच्यू लगेगा।
गुरु रविवदास चौक छ फतेहाबाद में डीएसपी रोड- जवाहर चौक को जोड़ने वाले इस चौक में गुरु रविदास की प्रतिमा लगेगी।
अरूट चौक- अरोड़वंश चौक-फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड के पीछे महाराजा अरूट की प्रतिमा लगेगी। इसके अलावा लाला लाजपत राय की प्रतिमा के साथ सुंदरीकरण होगा।
विचार आश्रम चौक : शहर के रतिया चुंगी चौक विचार आश्रम चौक होगा। यहां भी स्टेच्यू लगाया जाएगा।
-
इन चौकों का भी होगा सुंदरीकरण
नगर परिषद वाल्मिकी चौक, बाबा भागीरथ महाराज चौक, स्वामी तुलसीदास चौक, शिरोमणि दुर्बल नाथ चौक का भी सुंदरीकरण होगा।
-
हिसार रोड पर गीता द्वार का निर्माण होगा। इसके अलावा चौकों का भी सुंदरीकरण करवाया जाएगा। संस्थाओं के साथ मिलकर उनकी राय से ही चौकों का सुंदरीकरण होगा।
- सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद
-
शहर में विकास कार्यों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। चौकों के सुंदरीकरण को लेकर संस्थाएं लंबे समय से मांग कर रही हैं। नगर परिषद प्रशासन ने डिजाइन तैयार करवा दिए है और जल्द ही काम शुरू हो जाएगी।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद