{"_id":"6491e365a352aaed1b079217","slug":"the-city-will-face-trouble-this-monsoon-too-cleaning-of-the-main-sewerage-line-has-not-started-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-1094-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: इस मानसून भी परेशानी झेलेगा शहर, मुख्य सीवरेज लाइन की नहीं शुरू हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: इस मानसून भी परेशानी झेलेगा शहर, मुख्य सीवरेज लाइन की नहीं शुरू हुई सफाई
विज्ञापन
फतेहाबाद के चिल्ली झील में बने तालाब में भरा पानी
फतेहाबाद। मानसून शुरू होने को कुछ समय रह गया है और शहर में पानी निकासी को लेकर तैयारियां अधूरी हैं। शहर से एसटीपी तक तीन किलोमीटर क्षेत्र में पाइप लाइन सफाई का काम शुरू नहीं हुआ है। बरसाती पानी निकासी के प्रबंध को लेकर डीसी ने डीएमसी, नगर परिषद और नगर पालिका अधिकारियों को दो पत्र जारी कर चुकी हैं लेकिन बावजूद इसके हालात ज्यों के त्यों है। उपायुक्त मनदीप कौर ने अफसरों को तीसरा स्मरण पत्र जारी करते हुए यहां तक कहा है कि पानी निकासी और सफाई को लेकर आप गंभीर नहीं हैं।
डीसी ने जिला नगर आयुक्त को पत्र जारी किया है जिसमें कहा गया है कि बारिश में जल निकासी और इसके बाद सफाई व्यवस्था को लेकर 3 मई को बैठक हुई थी और निर्देश जारी किए गए थे लेकिन बावजूद इसके काम नहीं हुआ। 18 मई और 30 मई को फिर रिमांडर भेजकर निर्देश दिए गए लेकिन शहर में व्यवस्था नहीं सुधरी। जिससे प्रतीत होता है कि उच्चाधिकारी जनहित हेतु जारी हुए निर्देशों को लेकर गंभीर नहीं हैं।
बता दें कि शहर में बरसाती पानी निकासी को लेकर अलग से व्यवस्था नहीं है। सीवरेज पाइप लाइन के जरिये पानी को एसटीपी में निकाला जाता है। शहर की सीवरेज पाइप लाइन का मुख्य कनेक्शन बस स्टैंड के पास से गुजर रही पाइप लाइन से दिया गया है। ये पाइप लाइन खैराती खेड़ा रोड पर बने एसटीपी पर जा रही है। ये पाइप लाइन करीब तीन किलोमीटर तक है। इसकी सफाई के लिए जनस्वास्थ्य विभाग टेंडर लगा चुका है। अधिकारियों की माने से टेंडर खोला भी जा चुका है। करीब 15 लाख से सफाई होनी है। लेकिन एजेंसी दो से तीन दिन बाद काम शुरू करेगी। जिसमें एक से डेढ़ माह तक का समय लग सकता है।
विज्ञापन
शहर की पाइपों की सफाई के लिए कैथल से आई है सुपर सकर मशीन
जनस्वास्थ्य विभाग ने कैथल से सुपर सकर मशीन मंगवाई है। जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की माने तो 135 किलोमीटर एरिया में सीवरेज पाइप लाइन फैली हुई है। इनकी सफाई के लिए कैथल से सुपर सकर मशीन मंगवाई गई है।
रिचार्ज बोर के टेंडरों में उलझा नगर परिषद
बरसाती पानी निकासी को लेकर नगर परिषद रिचार्ज बोर में ही उलझा हुआ है। वार्ड नंबर 15, 16, 17, 23 और 27 में में रिचार्ज बोर लगाए जाने है। नगर परिषद टेंडर लगा चुका है लेकिन ये 27 जून को खुलेंगे। पानी निकासी को लेकर हुई बैठक में पार्षद रिचार्ज बोर लगाने के साथ-साथ सीवरेज पाइप लाइनों की सफाई का मुद्दा उठा चुके है।
कोट
तकनीकी कारणों से टेंडर देरी से लगा है। दो से तीन दिन में एजेंसी सफाई का काम शुरू कर देगी। करीब एक से डेढ़ माह का समय लग सकता है, इससे पहले करवाने का प्रयास किया जाएगा।
-सतपाल सिंह, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग