{"_id":"689246752da8659b250df363","slug":"the-city-council-opened-the-locks-hanging-on-the-toilets-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-138069-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नगर परिषद ने शौचालयों पर लटके ताले खोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नगर परिषद ने शौचालयों पर लटके ताले खोले
Tue, 05 Aug 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
शौचालयों पर ताले खोलने के बाद तैनात महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप की कर्मी नैना।
टोहाना। डांगरा रोड स्थित लघु सचिवालय के मुख्य प्रवेश गेट पर बने शौचालय के ताले प्रशासन ने खुलवा दिए हैं। नगर परिषद ने महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप से नैना को इनकी देखभाल की जिम्मेदारी दी है। हालांकि शौचालय में अभी बिजली संबंधी कार्य बाकी है।
नगर परिषद ने लाखों रुपये की लागत से लघु सचिवालय के प्रवेश द्वार पर तीन शौचालयों का निर्माण करवाया था। निर्माण के बाद इनके गेट पर ताले लगे हुए थे। इस बारे में अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद नगर परिषद प्रशासन ने इन शौचालयों में सुविधा बढ़ाने के लिए टेंडर खोल दिया है।
वहीं महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप को इसकी देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है। रमेश, विनोद, रामेश्वर व सचिन ने बताया कि लघु सचिवालय में बने शौचालयों की हालत बदतर हो चुकी है वहीं बाहर के गेट पर बने इन शौचालयों पर ताले लटके थे, जिससे आमजन परेशान था। महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप से नैना ने बताया कि नगर परिषद द्वारा उन्हें इस शौचालय की देखरेख की जिम्मेदारी दी है।