फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The Chief Minister will hold a public meeting in Baropal on the 23rd, and the administration is busy with preparations.

Fatehabad News: मुख्यमंत्री 23 को बड़ोपल में करेंगे जनसभा, प्रशासन तैयारियों में जुटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
The Chief Minister will hold a public meeting in Baropal on the 23rd, and the administration is busy with preparations.
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 23 अगस्त को बड़ोपल में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर से लेकर भाजपा संगठन तक तैयारियां तेज हो गई हैं। यह सीएम का विधानसभा चुनाव के बाद का पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम है, ऐसे में राजनीतिक हलकों में इसे लेकर काफी उत्सुकता है। भाजपा नेता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय हैं, वहीं क्रेडिट लेने की होड़ भी देखी जा रही है।
विज्ञापन

सुरक्षा व तैयारियों का निरीक्षण कार्यक्रम स्थल गोशाला में तैयारियों को लेकर बुधवार को एसपी सिद्धांत जैन व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने निरीक्षण किया। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की, जबकि जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री क्षेत्र की 65 गोशालाओं को 34,408 गोवंश के लिए करीब 6 करोड़ रुपये की अनुदान राशि देंगे। इसके साथ ही हरियाणा गोशाला फतेहाबाद और श्रीकृष्ण गोशाला भूना को भी बकाया राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्टों और विकास कार्यों की सूची भी तैयार की जा रही है, जो कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी। उधर, पूर्व विधायक दुड़ाराम ने बुधवार शाम कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गोशाला कमेटी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पार्किंग, टेंट, सीटिंग अरेंजमेंट, अतिथियों के स्वागत और मीडिया कवरेज से जुड़े सभी जरूरी बिंदुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed