{"_id":"680001cecb2e6f7fa502a30b","slug":"the-car-of-the-baraatis-overturned-13-people-including-seven-children-injured-fatehabad-news-c-127-1-ftb1004-132339-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बरातियों की गाड़ी पलटी, सात बच्चों सहित 13 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बरातियों की गाड़ी पलटी, सात बच्चों सहित 13 लोग घायल
Thu, 17 Apr 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
कुला रोड पर गाड़ी पलटने से हादसे में घायल हुए बच्चें।
भूना। कुलां-जाखल रोड पर सिंथला बस स्टैंड के पास बुधवार सुबह करीब 11 बजे बरातियों से भरी टाटा एस गाड़ी पलट गई। हादसे में सात बच्चों सहित 13 लोग घायल हो गए। दो घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुसार सिंथला गांव से भिवानी के लिए बरात रवाना हुई थी। जैसे ही गाड़ी सिंथला बस स्टैंड से भूना की ओर कुछ दूरी पर पहुंची तो अचानक ब्रेक के लैदर जाम हो गए। गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद सिंथला गांव के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भूना पहुंचाया गया। घायलों में सिंथला निवासी 15 वर्षीय पवन कुमार, 20 वर्षीय रवि, 11 वर्षीय शिवराज, 15 वर्षीय सुखविंदर, 16 वर्षीय विनीत, 10 वर्षीय प्रीतम, 16 वर्षीय मोहित, 65 वर्षीय रामनिवास, कृष्ण कुमार, टिब्बी गांव निवासी 35 वर्षीय अमरीक सिंह, 12 वर्षीय गोपाल, जींद के गांव गतोली निवासी 12 वर्षीय अजय कुमार और 9 वर्षीय अरुण शामिल हैं।
गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर कोई अन्य वाहन नहीं था। इसलिए बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस बीट इंचार्ज अनील कुमार कुंडू मौके पर पहुंचे। घायलों ने बताया कि ब्रेक के लैदर जाम होने से गाड़ी पलटी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि कुलां रोड पर सिंथला गांव के नजदीक बरातियों की एक गाड़ी ब्रेक के लैदर जाम होने के कारण पलट गई। जिसमें बच्चों सहित 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर हादसे से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।