फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The car driver hit the family near Hamzapur, one killed, two injured

हमजापुर के पास गाड़ी चालक ने परिवार को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
The car driver hit the family near Hamzapur, one killed, two injured
शोकस्वरूप घर पर बैठे मृतक के परिजन। - फोटो : Fatehabad
रतिया। रतिया-फतेहाबाद रोड पर वीरवार रात पैदल जा रहे एक परिवार के चार लोगों को गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर में परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतक व्यक्ति की पत्नी टक्कर के बाद कच्ची जगह पर गिरने से चोटिल नहीं हुई। फिर उसने मदद मांगकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की शिकार परिवार की उक्त महिला ने बताया कि परिवार को टक्कर मारने वाली गाड़ी पुलिस की गाड़ी जैसी थी।
विज्ञापन

जैसे ही यह जानकारी सामने आई तो इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए शुक्रवार को अस्पताल में कई जनप्रतिनिधि एकत्रित हुए और गंभीरता से जांच की मांग की। पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है और गाड़ी की तलाश की जा रही है। घटना का जिम्मेदार कोई भी गाड़ी चालक हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के बठिंडा के रामा मंडी निवासी अंगूरी देवी ने बताया कि वह फतेहाबाद के रतिया में लुहारी चौक के पास रहती है। उसकी बहन रजो व उसका पति भालाराम भी उनके पास ही रहते हैं। वीरवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने पति जग्गा सिंह, बहन राजो, भांजा मोनू के साथ मोटरसाइकिल रेहड़ी पर सवार होकर भाला राम को लेने के लिए फतेहाबाद जा रहे थे। जैसे ही वे गांव हमजापुर के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल का तेल खत्म हो गया। इसके चलते वे सभी पैदल ही फतेहाबाद की तरफ जाने लगे। पैदल चलते हुए वे हमजापुर गांव के नजदीक एक डेरे के पास पहुंचे तो पीछे रतिया की तरफ से आ रही गाड़ी के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में जग्गा सिंह, राजो व मोनू सड़क पर गिरकर घायल हो गए जबकि कच्ची जगह पर गिरने से शिकायतकर्ता को चोट नहीं आई। अंगूरी देवी व अन्य परिजनों ने बताया कि टक्कर मारने वाली गाड़ी एंबुलेंस या पुलिस की गाड़ी जैसी लग रही थी। बाद में तीनों घायलों को उपचार के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया। अग्रोहा में उपचार के दौरान शुक्रवार को जग्गा सिंह ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी थी तो जिम्मेदारी से भागने वालों पर हो कार्रवाई
पुलिस विभाग की गाड़ी होने के आरोपों के सामने आने के बाद मजदूर यूनियन के संयोजक और पूर्व जिला पार्षद रामचंद्र सहनाल ने कहा कि हादसा यदि पुलिस की गाड़ी से हुआ है तो यह जिम्मेदारी के नजरिए से बेहद अहम विषय है। जिम्मेदारी से भागने वाले उन पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए जो गाड़ी से टक्कर के बाद परिवार के लोगों को यूं सड़क पर तड़पता हुआ छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
हादसे की गंभीरता से जांच की जा रही है: एसपी
रतिया थाना क्षेत्र में फतेहाबाद-रतिया रोड पर वीरवार रात को एक गाड़ी से पैदल जा रहे कुछ लोगों को टक्कर मारने से घटना हुई है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि टक्कर मारने वाली गाड़ी पुलिस की गाड़ी जैसी थी। जांच पूरी गंभीरता से करवाई जा रही है। लापरवाही किसी की भी रही हो, पुलिस नियमानुसार केस दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। यदि लापरवाही में पुलिस के लोग मिलते हैं तो विभागीय तौर पर भी सख्त कार्रवाई होगी।
-सुरिंद्र भोरिया, एसपी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed