फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The bus fare was free, yet the examinees resorted to private vehicles

Fatehabad News: मुफ्त था बसों का किराया, फिर भी निजी वाहनों का परीक्षार्थियों लिया सहारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
The bus fare was free, yet the examinees resorted to private vehicles
फतेहाबाद। ग्रुप सी स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए प्रदेश के हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और पानीपत में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षार्थियों के लिए फतेहाबाद से 29 बसों को भेजने का प्रबंध किया गया था, लेकिन परीक्षार्थियों ने रोडवेज की बसों के बजाय अपने निजी वाहनों से जाना उचित समझा। सिर्फ 23 फीसदी परीक्षार्थियों ने रोडवेज बसों का सहारा लिया। यहां तक की पानीपत के लिए दो बसें रोडवेज विभाग ने रखी थी, लेकिन पहली बस में कम परीक्षार्थी होने के चलते दूसरी बस को अन्य रूट पर रवाना किया गया।
विज्ञापन

सीईटी फेज-दो के लिए परीक्षार्थियों को अपने सेंटरों पर जाने के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार ने प्रदेश के हर रोडवेज डिपो से बसों का प्रबंध किया था। फतेहाबाद से रविवार को सीईटी के लिए परीक्षार्थियों के लिए 29 बसों को जाना था। रोडवेज डिपो फतेहाबाद व सब डिपो टोहाना से यह बसें चलनी थी और पहले दिन विभाग को उम्मीद थी कि पहले दिन बसों से 1366 परीक्षार्थी जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पहले ही दिन परीक्षार्थियों ने रोडवेज बसों से किनारा किया और सिर्फ 316 परीक्षार्थी ही बसों से सफर करके अपने केंद्रों पर पहुंचे। इस कारण टोहाना से मात्र पांच व फतेहाबाद से मात्र छह बसें चली। इन बसों में परीक्षार्थियों की संख्या 25 से 30 के बीच में रही।
विज्ञापन


पानीपत के लिए लिए थी दो बसें, एक में बैठे सिर्फ 11 परीक्षार्थी
फतेहाबाद से पानीपत के लिए दो बसों का इंतजाम परीक्षार्थियों के लिए किया गया था। पहली बस में मात्र 11 परीक्षार्थी ही बैठे तो दूसरी बस को रोक दिया गया, इसे अन्य रूट पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
रोडवेज के फतेहाबाद डिपो व टोहना सब डिपो से परीक्षार्थियों के लिए 29 बसों का संचालन किया जाना था। रविवार को मात्र 316 परीक्षार्थी ही पहुंचे और रोडवेज की 11 बसों को भेजा गया है।
-हवासिंह राड़, बस स्टैंड इंचार्ज, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed