फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The body was found at the cremation ground in Mirana village.

Fatehabad News: गांव मिराना में श्मशान घाट में शव मिला

Mon, 27 Oct 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 27 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
The body was found at the cremation ground in Mirana village.
गांव मीराना में युवक का शव मिलने पर मौके पर मौजूद पुलिस टीम कार्यवाही करते हुए:संवाद
रतिया। गांव मिराना में सोमवार दोपहर को श्मशान घाट के बाथरूम में गुरसेवक (24) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक मजदूरी करता था और पिछले दो-तीन दिनों से घर से किसी काम के लिए गया था, लेकिन लौटकर नहीं आया।
विज्ञापन

एक ग्रामीण ने बाथरूम में युवक का शव देखा और बाहर आकर लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सदर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शहर के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

शव की स्थिति देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह दो-तीन दिन पुराना है। प्रारंभिक तौर पर मृतक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगी। युवक शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है। जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि गांव मिराना के श्मशान घाट के बाथरूम में युवक का शव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया है। परिजनों के बयानों के बाद शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। युवक की मौत नशे की ओवरडोज या अन्य कारणों के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed