फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The body of the missing child from Lalwas was recovered from the canal of Khairakhurd village in Punjab.

लालवास से गायब बच्चे का शव पंजाब के खैराखुर्द गांव की नहर से बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The body of the missing child from Lalwas was recovered from the canal of Khairakhurd village in Punjab.
रतिया। गांव लालवास से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए आठ वर्षीय बच्चे का शव पंजाब के गांव खैराखुर्द की नहर में से बरामद हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक बच्चे के पिता बिट्टू के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

रतिया पुलिस को दी शिकायत में बच्चे की दादी ने बताया था कि उसका आठ वर्षीय पोता 20 अक्तूबर से लापता है। बच्चे की सभी जगह खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। उन्हें आशंका है कि कोई व्यक्ति उसके पोते को बहका कर साथ ले गया है। पुलिस ने दादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शुक्रवार को रतिया पुलिस को सूचना मिली की एक बच्चे का शव पंजाब के खैरा खुर्द नहर पर मिला है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों से शव की पहचान करवाई। सदर थाना प्रभारी हरफूल सिंह ने बताया कि मृतक बच्चे के पिता बिट्टू के बयानों पर इतेफाकिया मौत कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक बच्चे के परिजनों ने आशंका जताई है कि उनके घर से थोड़ी दूर बने खेल मैदान में जाने के लिए एक नहर की पटरी में से गुजरना पड़ता है। आशंका है कि खेल मैदान में नहर की पटरी से जाते हुए बच्चे का नहर के पास पैर फिसल गया और बच्चा डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed