फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The body of a young man was found in the bushes, bitten by dogs, and a syringe was found nearby

Fatehabad News: झाडि़यों में मिले युवक का शव कुत्तों ने नोचा, पास में ही पड़ी मिली सिरिंज

Fri, 26 Dec 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 26 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found in the bushes, bitten by dogs, and a syringe was found nearby
रतिया में झाडियों में शव ढूंढते हुए परिजन स्त्रोत ग्रामीण
रतिया। क्षेत्र में 12 घंटे में दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर बाद बाईपास पर 18 वर्षीय एक युवक का शव मिला जिसे कुत्तों ने नोच डाला था।
विज्ञापन


इससे पहले वीरवार रात गांव कंवलगढ़ में भी एक युवक की मौत हो गई। दोनों युवकों के परिजनों ने नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई है और शुक्रवार को बिना पोस्टमार्टम करवाए अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन


कस्बे में पुरानी गोशाला बाईपास रोड पर घग्गर नदी के पास वार्ड चार के एक युवक का शव झाडि़यों में पड़ा मिला। शव को कुत्तों ने नोचा हुआ था। झाडि़यों में सिरिंज भी पड़ी थी। युवक के पिता, मां व चाचा ने बताया कि बेटा पिछले कुछ समय से नशे के इंजेक्शन व गोलियां खाने का आदी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार दोपहर में वह घर से गया था। देर रात तक घर नहीं लौटा, इसके बाद उसकी तलाश की गई तो उसका शव गोशाला के पास मिला। कपड़ों से उसकी पहचान की गई। वीरवार रात गांव कंवलगढ़ के 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। युवक का शव गांव से बाहर मिला। परिजनों ने नशे की ओवरडो से मौत की आशंका जताई। परिजनों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है।


महाशक्ति चेरिटेबल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष भवानी सिंह ने कहा कि मेडिकल नशे की ओवरडोज से युवाओं की मौतें हो रही हैं। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन किसी प्रकार की कार्रवाई करने में असमर्थ है। युवकों की मौत के बाद शुक्रवार शाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिव्यांशी सिंगला और रतिया शहर थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग परिवार को सांत्वना देने उनके घर पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed