{"_id":"67eadeaba474005f120bb161","slug":"the-body-of-a-missing-youth-was-found-in-the-bushes-near-the-railway-station-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-131576-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला लापता युवक का शव
Mon, 31 Mar 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
भट्टू कलां। रेलवे स्टेशन भट्टू कलां परिसर के पास रविवार शाम को झाड़ियों में युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान भट्टू कलां निवासी 27 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। शव की एक आंख निकली मिली। मृतक नशे का आदी बताया जा रहा है। रेलवे पुलिस ने इस मामले में इत्तफाकिया की कार्रवाई की गई है।
भट्टू कलां के रेलवे स्टेशन परिसर में बने क्वार्टरों के पास उगी झाड़ियों में रविवार शाम को एक युवक का शव पड़ा देखकर लोगों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस चौकी आदमपुर को दी। जिस पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी।
मृतक के परिजनों ने बताया कि सुनील के पिता का इलाज अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जिसके चलते वह दो दिन पहले अपनी बहन से टिफिन लेकर पिता को खाना देने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में गया था लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। जब परिजनों ने उससे संपर्क किया तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला। जिस पर परिजनों के उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट भट्टूकलां थाने में दी थी।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार मृतक मजदूरी करता था और अविवाहित था और नशे का आदी था। रेलवे पुलिस चौकी आदमपुर के एएसआई महेन्द्र सिंह ने बताया कि सोमवार को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में मृतक के जीजा विनोद के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।