फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The attackers shot the victims in the chest and head, then fled, leaving behind a motorcycle and two pistols

Fatehabad News: हमलावरों ने सीने व सिर पर मारीं गोलियां, बाइक व दो पिस्टल छोड़कर भागे

Sat, 04 Jul 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 04 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The attackers shot the victims in the chest and head, then fled, leaving behind a motorcycle and two pistols
पूर्व सरपंच की हत्या मामले में अग्रोहा मेडिकल में जुटे परिजन
फतेहाबाद। खाराखेड़ी के पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की हत्या को हमलावरों ने रेकी कर अंजाम दिया। हमलावर भागते समय अपनी एक बाइक और दो पिस्टल मौके पर ही छोड़ गए। पुलिस होटल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। देर रात तक इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। जिस होटल पर राजेंद्र खिलेरी बैठे थे वो उनके चचेरे भाई का है और तीन दिन पहले ही खोला था।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजेंद्र खिलेरी की हत्या को पूर्व नियोजित ढंग से अंजाम दिया गया। हमलावरों को पहले से पता था कि वे शाम को होटल पर मिलेंगे। उन्होंने खिलेरी को निशाना बनाते हुए सिर और सीने पर 6 से 7 फायर किए। मौके से मिले पिस्टल और बाइक को जब्त कर लिया है। होटल संचालक ने कहा कि वह अंदर था। बाहर क्या हुआ उसे कुछ नहीं पता है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारी
वारदात की सूचना पर डीएसपी जयसिंह, एसएचओ सदर प्रहलाद राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीआईए टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एएसपी दिव्यांशी सिंगला भी मौके पर पहुंचीं और घटनाक्रम का ब्योरा लिया। राजेंद्र खिलेरी के चचेरे भाई हैप्पी ने कुछ दिन पहले ही रंगला पंजाब तड़का होटल लीज पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की राजनीति में अलग पहचान
पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी का रसूख भाजपा नेता और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई व पूर्व सीपीएस दूड़ाराम सहित कई बडे़ नेताओं से था। गांव की राजनीति में उनकी अलग ही पहचान थी। भाजपा नेताओं से संपर्क होने के कारण विकास कार्य करवाने में पीछे नहीं रहते थे। वे सरपंच एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भी रहे। वारदात के बाद से पुलिस ने राजेंद्र खिलेरी की ढाणी की सुरक्षा बढ़ा दी है। खिलेरी के एक लड़का और एक लड़की है।

सरपंच पद को लेकर रह चुकी है खींचतान
खाराखेड़ी में करीब 6 माह से सरपंची को लेकर खींचतान चल रही है। सरपंच संजय पर एक व्यक्ति का अपहरण कर मारपीट के आरोप लगे थे। इस मामले में उसके खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। संजय को कुछ समय पहले सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद बंसीलाल को कार्यवाहक सरपंच बनाया गया है। सूत्र बताते हैं कि संजय इस सबके पीछे राजेंद्र खिलेरी का हाथ मानता था। घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंजे। इस दौरान एहतियात के तौर पर पुलिस का भारी जाब्ता तैनात रहा। रविवार को मेडिकल बोर्ड की देखरेख में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद राय ने बताया कि फिलहाल जांच कर रहे हैं। हत्या किसने और क्यों करवाई अभी इसका पता नहीं चल पाया है। परिजनों के बयान का इतंजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed