फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The air quality of the district turned toxic after Diwali fireworks

Fatehabad News: दिवाली की आतिशबाजी के बाद जहरीली हुई जिले की आबोहवा

Tue, 21 Oct 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 21 Oct 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
The air quality of the district turned toxic after Diwali fireworks
फतेहाबाद शहर में छाए कोहरे के बीच से गुजरते वाहन चालक। संवाद
फतेहाबाद। जिले में दिवाली पर्व इस बार सोमवार व मंगलवार को मनाया गया है। इससे मंगलवार को जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर स्तर पर पहुंच गया। इससे मंगलवार को सुबह के समय धुएं की चादर दिखाई दी। दिवाली पर लोगों ने जमकर पटाखे छुड़ाए।
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को भी लोगों ने पटाखों की खरीदारी की है। इससे अगले दो दिनों तक और वायु प्रदूषण बढ़ने की आशंका है। मंगलवार शाम 5 बजे जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 257 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी का माना गया हैं। यह स्वास्थ्य के लिए खराब स्तर तक पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी व आंखों जलन हो रही है। आशंका है कि मंगलवार रात को भी आतिशबाजी होने से स्थिति और बिगड़ सकती है। मंगलवार को पटाखों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही है।
विज्ञापन


---

दिवाली पर 5 करोड़ के बिके पटाखे

दुकानदार पीयूष, मुकेश, तरुण और राजेंद्र के अनुसार दिवाली पर जिले में करीब 5 करोड़ रुपये के पटाखे बिके हैं। इनमें से अधिकांश हरित की जगह साधारण पटाखे रहे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से कोई प्रभावी निगरानी न होने के कारण ग्रीन पटाखे बिक्री के नियमों का सही से पालन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

दिवाली की आड़ में जलाए गए फसल अवशेष

प्रदूषण का एकमात्र कारण केवल आतिशबाजी नहीं है, बल्कि दिवाली की आड़ में किसानों द्वारा फसल अवशेष जलाने की आशंका है। जिले में फसल अवशेष जलाने के अभी तक 5 ही मामले सामने आए हैं। वहीं आतिशबाजी के कारण गांव भूथन कलां में गन्ने के फसल अवशेष के साथ पराली गांठों में भी आग लगी है। कृषि विभाग के अनुसार सख्त निर्देश व कार्रवाई के बावजूद, किसानों द्वारा खेतों में आग लगाई जाने की आशंका जताई जा रही है। गांव नांगला के किसान पर पराली जलाने के आरोप में 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। वहीं गांव म्योंद, बोस्ती, भूथन कलां, नांगला और इंदाछोई शामिल हैं। इन गांवों के किसानों के खेतों की जांच करके आग लगने के कारणों का पता लगाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


---

मास्क का करें उपयोग

छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा ने बताया कि बढ़े हुए प्रदूषण के कारण जिले के नागरिकों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। सांस के मरीजों और बच्चों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि वे मास्क का उपयोग करें और अत्यंत आवश्यक होने पर ही सुबह के समय घर से बाहर निकलें। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण से आंखों में जलन हो रही है। ऐसे में जरूरी कामों के लिए ही घरों से बाहर निकलें। समय-समय पर आंखों को धोते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed