{"_id":"6864229d0a04c9e13f0eca6f","slug":"the-agency-was-fined-rs-70000-for-not-providing-the-cleaning-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-136286-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सफाई न मिलने पर एजेंसी पर 70 हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सफाई न मिलने पर एजेंसी पर 70 हजार रुपये जुर्माना
Tue, 01 Jul 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद में खड़ी कचरा उठान गाड़ियांस्त्रोत लाइब्रेरी
फतेहाबाद। नगर परिषद ने शहर में सफाई न मिलने और कर्मचारियों की संख्या कम मिलने पर एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की है। नगर परिषद ने मंगलवार को सन राइज ग्रुप को नोटिस जारी करके 70 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
नगर परिषद की उपप्रधान सविता टुटेजा और अधिकारियों ने सोमवार को चेकिंग की थी। इस दौरान 24 कर्मचारी गैर हाजिर मिले थे। सफाई को लेकर निरीक्षण किया गया तो वह भी नहीं मिली थी। इसके चलते नगर परिषद ने नोटिस जारी करके जुर्माना लगाया है। नगर परिषद ने शहर में करीब 60 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई का काम निजी एजेंसी को दिया हुआ है।
एजेंसी को हर माह 11.80 लाख रुपये भुगतान किया जा रहा है लेकिन फिर भी सफाई नहीं हो रही है। एजेंसी को सफाई के लिए लालबत्ती चौक से भट्टू रोड, बीघड़ रोड की तरफ का क्षेत्र दिया गया है। इसमें नहर कॉलोनी, एमसी कॉलोनी, बीघड़ रोड, भट्टू रोड, स्वामी नगर, हंस कॉलोनी, हरनाम सिंह कॉलोनी, अग्रवाल कॉलोनी आदि का क्षेत्र आता है।
विज्ञापन
हालात ये है कि एजेंसी ने कॉलोनी में एक से दो कर्मचारी ही तैनात किए हुए हैं। कर्मचारियों के छुट्टी पर जाने के बाद कई-कई दिनों तक शहर में सफाई नहीं हो पाती है।
-
नगर परिषद की तरफ से संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी करके जुर्माना लगाया गया है। सफाई कार्य की समय-समय पर निगरानी की जाती है।
- सतपाल सैनी, सीएसआई